scriptCareer Mela यहां अपना भविष्य संवारने जुटे 209 विद्यार्थी | Letest Career Mela News In Hindi Neemuch | Patrika News

Career Mela यहां अपना भविष्य संवारने जुटे 209 विद्यार्थी

locationनीमचPublished: Apr 24, 2019 02:07:53 pm

Submitted by:

Mukesh Sharaiya

विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया कॅरियर मेला

Letest Career Mela News In Hindi Neemuch

विद्यार्थियों को विषय चयन में परेशानी न हो इसके लिए आयोजित किया कॅरियर मेला।

नीमच. शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 नीमच में लोक शिक्षण संचनालय के आदेशानुसार दसवीं उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को विषय चयन हेतु कॅरियर मेले का आयोजन किया गया।

कॅरियर मेले में 209 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया
कॅरियर मेले में हाई स्कूल बघाना, धनेरियाकला, बिसलवासकला, दारू हायर सेकेंडरी स्कूल क्रमांक 2, उत्कृष्ट, मॉडल व सीआरपीएफ स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। जिले के काउंसलर प्रदीप हाड़ा, राकेश यादव, शरद गेहलोत, महेश शर्मा, सुरेश राठौर, हेमंत शर्मा, पंकज रसानिया ने विद्यार्थियों को विषय चयन हेतु भाषिक क्षमता, तार्किक क्षमता तथा संख्यात्मक क्षमता के आधार पर विषय चयन हेतु मार्गदर्शन दिया गया। समस्त विद्यालयों के 16 शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को कॅरियर मार्गदर्शन हेतु प्रेरित किया 7 कक्षों में प्रोजेक्टर के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में कॅरियर मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी अपने विचार रखे। कॅरियर मेले में 209 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रलय उपाध्याय अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयकय आरएस धाकड़ व्यख्याता समस्त स्टाफ व सभी स्कूलों से आए शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को अभिरुचि एवं अभिक्षमता के प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो