नीमच

ऐसा क्या कह दिया महिला Congress की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कि …

महिला कांग्रेस की कार्यशाला को कर रहीं थी संबोधित
 

नीमचSep 25, 2018 / 12:03 am

harinath dwivedi

Kamal Nath will come up with this challenge to show up to Congress

नीमच. मध्यप्रदेश देश का ऐसा तीसरा राज्य है जहां बालिकाओं के अपहरण की सबसे अधिक घटनाएं हुई हैं। महिला अत्याचार हो या सामूहिक बलात्कार के मामले मध्यप्रदेश में दिनोंदिन इनका ग्राफ बढ़ ही रहा है। भाजपा शासन में महिलाओं पर अत्याचार बढऩे से वे स्वयं को असुरक्षित महसूस करने लगी हैं।

यहां पढ़े कि देव ने ऐसा क्या कहा था कि …
यह कहना था महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव का। वे माहेश्वरी भवन में आयोजित ‘महिलाओं के सम्मान एवं कानूनी अधिकार’ विषय पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहीं थी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश महिला अत्याचार और बालिकाओं के अपहरण के मामले में देश में तीसरे नंबर पर है। यह मैं नहीं केंद्र सरकार के आंकड़े कह रहे हैं। ऐसे में मैं महिलाओं से आह्वान करती हूं कि वे घर घर जाकर मतदाताओं से मिले। उन्हें प्रदेश सरकार की नाकामियों, महिलाओं व बालिकाओं पर हो रहे अत्याचारों के बारे में बताएं। महिलाएं चाहें तो प्रदेश में भाजपा की सरकार को बदलने का काम कर सकती हैं। आज मध्य प्रदेश का नाम देश में महिलाओं पर अत्याचार और किसानों की हत्या के मामले को लेकर सबसे पहले लिया जा रहा है। भाजपा सरकार में महिलाओं को न मान मिलता है न सम्मान मिलता है। महिलाओं को सम्मान केवल कांग्रेसी दिला सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण बिल लाने की बात पर महिलाओं से वोट मांगे थे, लेकिन आज वे ही इस बिल को लोकसभा में रखने से कतरा रहे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय राहुल गांधी ने महिला आरक्षण की वकालत की है। जब तक देश में महिलाओं को आरक्षण नहीं मिलेगा कांग्रेस उनके हितों के लिए हर स्तर पर लड़ती रहेगी। जब भी राष्ट्रीय स्तर पर मंदसौर संसदीय क्षेत्र की चर्चा होती है तो किसानों की हत्या और बालिका के साथ हुए सामूहिक बलात्कार का विषय गरमाता है। इसके लिए प्रदेश के मुखिया शिवराजसिंह चौहान और भाजपा सरकार जिम्मेदार है। देश की आधी आबादी महिलाओं की है। लोकसभा और विधानसभा चुनावों में सबसे अधिक मतदान भी महिलाएं ही करती हैं। इसके बाद भी महिलाओं को बराबर प्रतिनिधित्व नहीं मिल पा रहा है। जब देश का संविधान लिखा गया था तब उस समिति में जो महिलाएं थी उन्होंने महिला आरक्षण का विरोध किया था। उनका यह तर्क यह था कि जब देश की आजादी में महिलाओं ने पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई लड़ी है तो महिलाओं के लिए आरक्षण की मांग क्यों की जाए। उनकी सोच यह थी कि आगे चलकर महिलाओं को 50 से 60 प्रतिशत तक लाभ मिलेगा। यह हमारा विचारणीय प्रश्न है कि आज लोकसभा में मात्र 11 प्रतिशत महिलाओं का ही प्रतिनिधित्व कर रही हैं। ये हमारे लिए गर्व की बात है कि जब 1951 में देश का संविधान लिखा गया था तब महिलाओं को वोट देने का आधिकार दिया गया था। यूनाईटेड किंगडम में इसके लिए वर्षों तक महिलाओं को संघर्ष करना पड़ा था। महिला शक्तिकरण को यदि सफल बनाना है तो यह पुरूषों के बिना संभव नहीं है। जिन क्षेत्रों में महिला पुरूष समान टक्कर में हैं वहां राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने महिलाओं को अवसर देने की बात कही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव में नारा दिया था ‘बहुत हुआ महिलाओं पर अत्याचार अबकी बार मोदी सरकार’। इसका हश्र आज हम देख रहे हैं। जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है वहां सबसे अधिक महिलाओं और बालिकाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। केंद्र सरकार के आंकड़े बता रहे हैं कि मध्यप्रदेश में 6 हजार बच्चियों को अपहरण हुआ है। हरियाणा में सीबीएसई की टॉपर छात्रा सामूहिक बलात्कार का शिकार हुई। आश्चर्य की बात 24 घंटे तक भाजपा सरकार में उसकी एफआईआर तक नहीं लिखी गई। एक ओर नारा दिया था मोदीजी ने ‘बहुत हुई महंगाई की मार अबकी बार मोदी सरकार’। आज महंगाई ने सबसे अधिक महिलाओं की कमर तोड़कर रख दी है। पेट्रोल, डीजल, एलपीजी के बढ़ते दामों ने आम आदमी का जीना दुश्वार कर दिया है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की सोच की वजह से ही आज देश में 13-14 लाख महिलाएं सरपंच, काउंसलर आदि हैं। अब प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार नहीं बनने देंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने कहा कि आज महिलाओं के कार्यक्रम में पहली बार मंच पर 100 फीसदी महिलाएं बैंठी है। जिस प्रकार मंच पर महिलाओं को 100 फीसदी आरक्षण मिला है ठीक इसी तरह अन्य जगह कम सेे कम 33 प्रतिशत तो आरक्षण मिलना ही चाहिए। कार्यक्रम को महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष मांडवीसिंह चौहान, महिला कांगेस की राष्ट्रीय महासचिव मोनिका मल्होत्रा, मधु बंसल ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशा सांभर ने दिया। संचालन जूही जैन ने किया। कार्यक्रम में पूर्व कैबीनेट मंत्री नरेंद्र नाहटा, पूर्व विधायक डा. सम्पतस्वरूप जाजू, नंदकिशोर पटेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजीत कांठेड़, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष राजकुमार अहीर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ब्रजेश सक्सेना, जिला प्रवक्ता ब्रजेश मित्तल, पवन अग्रवाल सहित यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव तरूण बाहेती, मुकेश कालरा, जावद नगरपरिषद अध्यक्ष सारिका बोहरा, जीरन परिषद अध्यक्ष सीमा राजोरा, नीमच नपा की पूर्व अध्यक्ष नीता दुआ, चेतना लालका, पूर्व नपा परिषद पार्षद रागिनी गेहलोत सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

सर्वे के आधार पर मिलेगा महिलाओं को टिकट
पत्रकारों से चर्चा करते हुए महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जहां पर भी महिलाएं जीतने की स्थिति में होंगी उन्हें अवश्य टिकट दिया जाएगा, लेकिन इसके लिए पार्टी स्तर पर जो सर्वे किया जा रहा है आधार उसे ही बनाया जाएगा। कांग्रेस अब महिला कार्यकर्ताओं के माध्यम से लोगों तक पहुंचेगी। महिला सुरक्षा, बालिकाओं पर हो रहे अत्याचार आदि विषयों को जनता के बीच लेकर जाएंगी। भष्टाचार में डूबी प्रदेश सरकार की नाकामियों को जनता के बीच उजागर किया जाएगा। कांग्रेस के मेनिफेस्टो के माध्यम से संगठन के हित में प्रचार किया जाएगा। कांग्रेस केवल महिलाओं को ही नहीं युवाओं को भी आगे लाना चाहती है। अब हमार लक्ष्य है प्रदेश से भाजपा सरकार हटाना। जिस तेजी से महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ी उसकी तुलना में महिलाओं का प्रतिनिधित्व नहीं बढ़ा है। इसके लिए महिलाओं के लिए आरक्षण होना आवश्यक है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.