scriptअपराधियों में खौफ और जनता में विश्वास जगाएगी पुलिस | Letest Crime News In Hindi Neemuch | Patrika News

अपराधियों में खौफ और जनता में विश्वास जगाएगी पुलिस

locationनीमचPublished: Feb 16, 2019 02:23:30 pm

Submitted by:

Mukesh Sharaiya

बघाना में आयोजित किया गया ‘ग्राम चलो अभियान जनसंवाद’

Letest Crime News In Hindi Neemuch

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सगर।

नीमच. अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उनमें खौफ पैदा करने के लिए पुलिस कृतसंकल्पित है। जनता में पुलिस के प्रति विश्वास पैदा करने के लिए भी सवैद तत्पर रहेंगे। पुलिस अधिकारी ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनके सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं, इसलिए जनता में पुलिस के प्रति अच्छी भावना पैदा हो रही है। गांवों में लगातार पुलिस के आवागमन से ग्रामीण क्षेत्रों के असामाजिक तत्वों में पुलिस का भय पैदा हो रहा है।

सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र के अंतर को हमें मिटाना होगा

यह बात जिला पुलिस अधीक्षक राकेशकुमार सगर ने कही। वे बघाना स्थित अग्रवाल पंचायत भवन धर्मशाला में जिला पुलिस विभाग द्वारा ग्राम चलो अभियान जनसंवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि समाज में अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विधिक सेवा प्रदानकर सुरक्षा एवं विश्वास की भावना जागृत करने के लिए पुलिस अभियान चला रही है। विधायक दिलीपसिंह परिहार के सहयोग से प्रत्येक ग्राम पंचायत तक सड़क दुर्घटना में घायल की जीवन रक्षा के उद्देश्य से हेलमेट बैंक क्षेत्र सुरक्षा के क्षेत्र में अभिनव सौगात है। सामाजिक परिवेश में हमारी भागीदारी समाज के प्रति होना चाहिए। समाज में सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र के अंतर को हमें आगे आकर मिटाना होगा। मानव का अस्तित्व प्रकृति से होता है और प्रकृति का संतुलन बनाए रखना सभी का कर्तव्य है। विधायक दिलीपसिंह परिहार ने कहा कि पुलिस जनता में संवादहिनता के कारण कई प्रश्न जन्म लेते हैं। संवाद समंवय से बड़े-बड़े विवाद खत्म हो जाते हैं। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा प्रारंभ की गई कन्यादान योजना को जारी रखा यह अच्छा प्रयास है। सामाजिक सद्भाव के साथ सभी त्यौहार मनाना चाहिए। अभियान में संवाद समन्वय से जनता की पीड़ा को सुने और उन्हें न्याय मिले तभी यह अभियान सार्थक सिद्ध होगा। कांग्रेस नेता सत्यनारायण पाटीदार ने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ग्राम चलो अभियान चलाकर जनता और पुलिस में विश्वास बढ़ाया है। जनसंवाद से समस्याएं हल होगी। जनता की आवाज पर जनता के कार्य होना चाहिए तभी यह अभियान सार्थक सिद्ध होगा। संचालक दिलीप जायसवाल ने किया। आभार बघाना थाना प्रभारी ओपी तंतवार ने माना।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो