नीमच

District Hospital News यहां कलेक्टर पर भारी पड़ता दिख रहा जिला अस्पताल प्रबंधन

कलेक्टर के औचक दौरे के बाद भी नहीं सुधरे हालात

नीमचApr 24, 2019 / 10:54 pm

Mukesh Sharaiya

अस्पताल कर्मचारियों ने भी नो पार्किंग में खड़े कर रखे थे वाहन।

नीमच. कलेक्टर एक बार फिर औचक निरीक्षण करने जिला चिकित्सालय पहुंचे। यहां उन्होंने ओपीडी, सोनोग्राफी सेंटर सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मजे की बात यह है कि चाहे कलेक्टर ने दौरा किया हो या अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने इसका असर नहीं दिखाई दिया। कलेक्टर के जाने के बाद भी अस्पताल परिसर में हालात नहीं सुधरे। अव्यवस्थित पार्किंग और अस्पताल बाउंड्री से सटकर लगाए गए गुमटी ठेेले यथावत थे।

वार्ड परिसर में खड़े किस जाते हैं वाहन
एक महीने में कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, नायब तहसीलदार ने जिला चिकित्सालय के कई बार औचक निरीक्षण कर लिए। सख्त हिदायत तक दे दी। व्यवस्था नहीं सुधरने पर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी तक दे दी गई, लेकिन परिणाम सार्थक नजर नहीं आया। आज भी जिला अस्पताल के बार ठेलों में अवैधानिक पर चाय-नाश्ता बेचा जा रहा है, जबकि नायब तहसीलदार पोहे से भरे कड़ाहे तक को कचरे में फिकवा चुके थे। पार्किंग व्यवस्था आ भी भगवान भरोसे है। चौकाने वाली बात तो यह है कि अस्पताल के वार्डों में कर्मचारी स्वयं वाहन पार्क कर रहे हैं। जबकि वहां नो पार्किंग का बोर्ड तक लगा हुआ है। कैंटीन को लेकर कई बार शिकायत हुई। इसपर भी कार्रवाई नहीं हुई। अब तो वहां बिना अनुमति ज्यूस की दुकान तक खोल ली गई इस पर भी अस्पताल प्रबंधन चुप्पी सोध बैठा है। इस सब अव्यवस्थाओं से कलेक्टर राजीव रंजन मीना को भी अवगत कराया गया। उन्हें यह भी बताया गया कि ज्यूस की दुकान के बारे में सिविल सर्जन तक को पूरी जानकारी नहीं है। पार्किंग व्यवस्था और अस्पताल परिसर से लगे ठेलों के बारे में कोई कार्रवाई नहीं हुई। मरीजों को बिस्तर पर बिछाने वाले चादर तक नहीं मिले। मरीजों के परिजन भी नीचे जमीन पर बैठे दिखाई दिए।

मैं नहीं था मौके पर
मुझे पता चला था कि कलेक्टर ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया है। मैं उस समय अस्पताल में नहीं था। सिविल सर्जन ने कलेक्टर को अटेंड किया होगा।
– डा. एसएस बघेल, सीएमएचओ

सुविधाओं का लिया जायजा
जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ओपीडी, सोनोग्राफी सेंटर, दवाईयों की उपलब्धता आदि की जानकारी ली। सभी प्रकार की दवाई पर्याप्त मात्रा में अस्पताल में उपलब्ध हैं। सोनोग्राफी सेंटर पर पदस्थ चिकित्सक की अन्यत्र ड्यूटी लगने से लोगों को जो परेशानी होती है इसे दूर करने का प्रयास किया जाएगा। पार्किंग व्यवस्था को दूरुस्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। चुनाव बाद कार्ययोजना बनाकर व्यवस्था सुधारी जाएगी। कैंटीन संचालक द्वारा ज्यूस की दुकान खोलने के बारे में जानकारी मिली है इसकी भी जांच कराएंगे।
– राजीव रंजन मीना, कलेक्टर
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.