scriptयहां क्यों जुटीं 75 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं | Letest Hindi News Neemuch | Patrika News

यहां क्यों जुटीं 75 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं

locationनीमचPublished: Aug 13, 2018 01:09:00 pm

Submitted by:

harinath dwivedi

बुजुर्ग महिलाओं को भी हो रहा था आश्चर्य
 

Letest Hindi News Neemuch

श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज द्वारा आयोजित किया गया

नीमच. ऐसा पहली बार हुआ था कि एक समाज विशेष की ७५ वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं एक स्थान पर जुटी थीं। इससे पहले कभी वे एक स्थान पर किसी कार्य के लिए जमा नहीं हुई थी। यह देख समाज के लोगों को भी अच्छी अनुभूति हो रही थी कि बुजुर्गों को आशीर्वाद मिलेगा।
पहले बार हुआ शानदार आयोजन
श्रीमेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार जिला एवं तहसील महिला संगठन द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं वरिष्ठ महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। आयोजन स्वर्णकार धर्मशाला परिसर में आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में अतिथि के रूप में उद्योगपति दिल्ली गोपाल सोनी, सीतादेवी, प्रदेश अध्यक्ष राजमल सोनी, चम्पा सोनी, प्रदेश संरक्षक बद्रीलाल सोनी, प्रदेश महामंत्री नरसिंग सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश सोनी, कमलाशंकर सोनी, युवा प्रकोष्ठ संरक्षक हुकुमचंद सोनी, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष अतिमांजी सोनी, प्रदेश सचिव मीना सोनी, प्रदेश कोषाध्यक्ष अराधना सोनी, प्रदेश सचिव पूजा सोनी, प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमारी सोनी मंचासीन थे। कार्यक्रम में प्रारंभ में श्रीअजमीढ़ की पूजा अर्चना कर दीप प्रज्जवलित किया। स्वागत गीत जिला उपाध्यक्ष बिंदू सोनी व जावद नगर अध्यक्ष किरण सोनी ने गाया। जिला एवं तहसील महिला संगठन के तत्वावधान में स्वर्णकार धर्मशाला में 75 वर्ष से अधिक उम्र की 30 वरिष्ठ महिलाओं का शॉल-श्रीफल व सम्मान प्रत्र प्रदान कर सम्मान किया। वरिष्ठ महिलाओं का सम्मान प्रदेश के अतिथियों व जिला स्तर के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में वर्ष 2017-18 में 10वीं, 12वीं, स्नातक, सीए में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा शील्ड, प्रमाण पत्र, बेग आदि प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजमल सोनी ने कहा कि प्रदेश में महिला समाज अध्यक्ष अतिमांजी को प्रदेश के प्रत्येक जिले में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि समाज में जागृति आए। प्रदेश में नीमच जिला सामाजिक गतिविधियों में अग्रणी है। नगरपालिका उपाध्यक्ष ममता कान्हा सोनी ने कहा कि हमारा समाज शक्तिशाली समाज है। अतिमांजी ने कहा कि प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान समारोह हर जिले में प्रतिवर्ष आयोजित किया जाना चाहिए। साथ ही जैसा वरिष्ठ महिलाओं का सम्मान नीमच में हुआ है वैसा सभी घरों और प्रदेश के जिलों में भी होना चाहिए। जिलाध्यक्ष इंदू सोनी ने कहा कि शिक्षा की अच्छे समाज व देश का निर्माण करती है। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में समाज को संगठित होने की बहुत आवश्यकता है। वरिष्ठ महिलाओं के दीर्घायु होने की कामना की। मंच संचालन ममता सोनी, गोविंद व सूरजबाला सोनी ने संयुक्त रूप से किया। अभार जिला सचिव रानी हरिश सोनी ने माना। कार्यक्रम में जावद, रतनगढ़, सिंगोली, मनासा, रामपुरा, कुकड़ेश्वर, नयागांव आदि से भी बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो