scriptइमाम हुसैन की याद में निकला ताजियों का कारवां | letest neemuch news | Patrika News
नीमच

इमाम हुसैन की याद में निकला ताजियों का कारवां

इमाम हुसैन की याद में निकला ताजियों का कारवां

नीमचSep 21, 2018 / 10:54 pm

harinath dwivedi

patrika

इमाम हुसैन की याद में निकला ताजियों का कारवां

नीमच. इमाम हुसैन की शहादत की याद में शुक्रवार को शहर के प्रमुख मार्गों से ताजियों का कारवां अखाड़ों के साथ निकला। इस अवसर पर जहां अखाड़ों में युवा हैरतअंगैज कतरब दिखा रहे थे। वहीं एक के पीछे एक आकर्षक रूप से सजे ताजिए चल रहे थे। जिस मार्ग से ताजिए निकल रहे थे। मुस्लिम समाजजन लोबन रेवड़ी चढ़ाकर ताजियों के नीचे से निकलते रहे। शहर में देर रात तक ताजियों का कारवां मुख्य मार्गों से निकलते हुए करबला के लिए रवाना हुआ। जहां ताजियों को ठंडा किया गया।
आजम उस्ताद अखाड़ा के सदस्य इकबाल कुरैशी ने बताया इस बार करीब ६ अखाड़े और ३३ ताजिए निकाले गए। जिसमें सैंकड़ों की संख्या में मुस्लिम समाजजन शामिल रहे। उन्होंने बताया कि फ्रूट मार्केट चौराहे से शुक्रवार सुबह सभी ताजिए कतारबद्ध तरीके से निकलते हुए नगर भ्रमण करते हुए अपने अपने स्थानों पर पहुंचें। जिसके बाद इसी दिन शाम को सभी ताजिए अपने अपने स्थान से उठकर फ्रूट मार्केट चौरहे पर एकत्रित हुए। जहां मुस्लिम समाजजनों ने लोबान रेवड़ी आदि चढ़ाकर मन्नतें मांगी। वहीं से सभी ताजियों का कारवां शहर के मुख्य बाजारों से होता हुआ देर रात करबला के लिए रवाना हुआ।
ताजिए के निर्माता मोहम्मद अकरम ने बताया कि सुबह करीब ८ बजे से दोपहर २ बजे तक ताजिए निकले। ताजिए बड़ी मंडी से निकलना शुरू हुए, जो पटेल चाल होते हुए टेगौर मार्ग, फोरजीरो चौराहे, पुस्तक बाजार घंटा घर होते हुए अपने अपने मुकाम पर पहुंचे। इसके बाद शाम करीब ६ बजे सभी ताजिए अपने अपने स्थानों से उठकर फ्रूट मार्र्केट चौराहे पहुंचे। जहां से फिर फोरजीरो, पुस्तक बाजार, नया बाजार होते हुए करबला के लिए रवाना हुए।
जगह जगह सजी छबिल, दिनरात रही बाजार में रौनक
शुक्रवार को मोहर्रम के अवसर पर शहर के प्रमुख मार्गों पर दिनभर सहित देर रात तक चहल पहल नजर आई। इस अवसर पर शहर के मुख्य मार्ग और चौराहों पर छबील भी सजाई गई थी। जहां पानी, शबर्त आदि रखे थे। मुख्य मार्गों पर बच्चों के खिलौने से लेकर खाने पीने की वस्तुओं की दुकानें सजी थी, ऐसे में मुख्य बाजार में मेले सा नजारा नजर आ रहा था। वहीं छबीलों पर इमाम हुसैन की शहादत के गीत गूंज रहे थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो