scriptGood News ये लोग पीएम से इतने प्रभावित हैं कि करते हैं नियमित यह काम | Letest Neemuch News In Hindi | Patrika News

Good News ये लोग पीएम से इतने प्रभावित हैं कि करते हैं नियमित यह काम

locationनीमचPublished: Mar 18, 2019 01:25:56 pm

Submitted by:

Mukesh Sharaiya

स्वच्छता के लिए जवाहर नगर में किया श्रमदान
 
 
 

Letest Neemuch News In Hindi

जवाहर नगर में सफाई करते समाजसेवी

नीमच। शहर की सामाजिक संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था नीमच द्वारा साप्ताहिक अभियान के तहत रविवार को जवाहर नगर स्थित हिरो होंडा शो रूम के समीप ग्रीन बेल्ट पार्ट दो मे संस्था सदस्यों द्वारा पुर्व रोपित पोधो की देखभाल करते हुए आसपास की साफ -सफाई की गई।
पोलेथिन थेलियो एवं गंदा कचरा एकत्रित किया

पोधो के आसपास की निदाई-गुड़ाई कर पोधो को पानी पिलाया गया। बगिचे के आसपास एवं अन्दर से पोलेथिन थेलियो एवं गंदा कचरा एकत्रित किया गया। संस्था सदस्यों ने लगातार तीन घंटे श्रमदान कर आसपास की साफ -सफाई की गई एवं गाजर घास उखाड़ी गई। सामाजिक संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था द्वाा पिछले चार-पांच सालों में शहर के कई बगीचों को जीर्णोद्धार किया गया। नियमित रूप से बगीचों की देखभाल किए जाने से शहर का वातावरण भी सुधरने लगा है। वीरान पड़े बगीचों में चहुंओर हरियाली फैलने गई है। उक्त अभियान में संस्था के जगदीश शर्मा, किशोर बागड़ी, रमेश मोरेए राजकुमार सिन्हा, रितु नागदा, गिरधारीलाल पंवार, डॉ राकेश वर्मा, राजकुमार मालानी, दुलीचंद कनेरिया, एसएन चौधरी आदि ने सहभागिता निभाई उक्त जानकारी संस्था के गिरधारीलाल पंवार द्वारा दी गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो