scriptLoksabha Election 2019 नीमच जिले के 78 फीसदी लोगों ने तय किया देश का भविष्य | Loksabha Election 2019 Letest News In Hindi Neemuch | Patrika News

Loksabha Election 2019 नीमच जिले के 78 फीसदी लोगों ने तय किया देश का भविष्य

locationनीमचPublished: May 19, 2019 08:35:58 pm

Submitted by:

Mukesh Sharaiya

पिछले चुनाव में मोदी लहर में भी मात्र 71.58 प्रतिशत की लोगों ने किया था मतदान

Loksabha Election 2019 Letest News In Hindi Neemuch

madhyapradesh-election

नीमच. लोकसभा चुनाव के अंतिम दौर का मतदान रविवार को सम्पन्न हुआ। नीमच जिले से एतिहासिल मतदान दर्ज किया गया। पिछले साल नीमच जिले से 71.58 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि मोदी लहर थी। इस बार मोदी लहर थी लेकिन पिछले चुनाव की तुलना में असर कम था। इस बार जिले से कुल 78.15 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया है। इनमें 2 लाख 38 हजार 20 पुरूष और 2 लाख 9 हजार 841 महिलाए शामिल हैं। जिले में कुल 4 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। इनमें से 2 ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। जिले में कुल 5 लाख 73 हजार 99 मतदाताओं में से 4 लाख 47 हजार 862 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

साइकिल के डंडे पर बैठ पहुंचे मतदान करने
लोकसभा चुनाव में जहां बड़ी संख्या में महिलाएं मतदान करने घरों से निकलकर केंद्रों पर पहुंची वहीं मनासा तहसील के अंतर्गत आने वाली नगर परिषद कुकड़ेश्वर में एक 21 वर्ष मतदाता साइकिल के आगे बैठकर मतदान करने पहुुंचे। जिला मुख्यालय से करीब 34 किलोमीटर दूर कुकड़ेश्वर में रविवार सुबह साइकिल के आगे डंडे पर बैठकर एक मतदाता मतदान करने केंद्र पर पहुंचा। पहले तो लोगों ने उन्हें बच्चा समझ लिया, लेकिन जैसे ही साइकिल से उतर कर मतदान केंद्र की ओर उन्हें बढ़ता देखा तो उत्सुकता बढ़ी। लोगों ने जानकारी ली तो पता चला कि साइकिल के आगे बैठकर तो आए हैं उनका नाम विकास पिता विष्णु मालवीय (21) है। कद छोटा होने की वजह से साइकिल पर बैठकर मतदान करने पहुंचे थे।

दुल्हन भी विदाई से पहले पहुंची थी मतदान करने
रविवार को उसके जीवन की नई शुुरुआत थी। शनिवार को उसने सात फेरे लिए थे। रविवार सुबह विदाइ होना थी। विदाई से पहले पति से मतदान करने की इच्छा जाहिर की तो पति ने सहर्ष सहमति दे दी। इतना ही नहीं पति भी दूल्हे के रूप में ही मतदान कराने पहुंचा। जिला मुख्यालय से लगे ग्राम जयसिंहपुरा में विदाई से पहले दुल्हन दीपा पाटीदार गांव में ही मतदान केंद्र क्रमांक 214 पर पति के साथ मतदान करने पहुंची। लोकतंत्र के महाकुंभ में सहभागी बनने के लिए रविवार सुबह से ही लोग मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का उपयोग करने पहुंचने लगे थे। सुबह सुबह वोट डालने वालों में बुजुर्गों की संख्या अधिक थी। युवा मतदाताओं ने भी उत्साह से अपने मतदाधिकार का उपयोग किया। लोकसभा चुनाव में करीब 4 हजार मतदानकर्मी और करीब 3 हजार पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात किए गए हैं। जिले में कुल 741 मतदान केन्द्रों पर कुल 5 लाख 73 हजार 99 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 2 लाख 93 हजार 966 पुरूष, 2 लाख 79 हजार 129 महिला मतदाता एवं 4 अन्य मतदाता शामिल हैं। जिले में 45 मतदान केन्द्रों को मॉडल मतदान केन्द्र बनाया गया है। साथ ही 55 मतदान केन्द्रों को पिंक बूथ बनाया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो