scriptLoksbha Election 2019 दोपहर 12 बजे तक जिले में हुआ 33 फीसदी मतदान | Loksbha Election 2019 Letest News In Hindi Neemuch | Patrika News

Loksbha Election 2019 दोपहर 12 बजे तक जिले में हुआ 33 फीसदी मतदान

locationनीमचPublished: May 19, 2019 12:59:31 pm

Submitted by:

Mukesh Sharaiya

छांव की व्यवस्था होने से गर्मी से मिली मतदाताओं को राहत

Loksbha Election 2019 Letest News In Hindi Neemuch

सुबह सुबह वोट डालने वालों में बुजुर्गों की संख्या अधिक थी।

नीमच. लोकसभा चुनाव में नीमच जिले में दोपहर 12 बजे तक कुल 33 प्रतिशत मतदान हुआ। एक घंटे में मतदान की रफ्तार कुछ बढ़ी। बड़ी संख्या में महिला मतदाता घरों से निकलकर मतदान केंद्रों पर पहुंची। महिलाओं को जैसे ही चूल्हा चौका से फुरसत मिली मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतार भी लम्बी होने लगी थी।

दुल्हन को मतदान कराने साथ गया दूल्हा
रविवार को उसके जीवन की नई शुुरुआत थी। शनिवार को उसने सात फेरे लिए थे। रविवार सुबह विदाइ होना थी। विदाई से पहले पति से मतदान करने की इच्छा जाहिर की तो पति ने सहर्ष सहमति दे दी। इतना ही नहीं पति भी दूल्हे के रूप में ही मतदान कराने पहुंचा। जिला मुख्यालय से लगे ग्राम जयसिंहपुरा में विदाई से पहले दुल्हन दीपा पाटीदार गांव में ही मतदान केंद्र क्रमांक 214 पर पति के साथ मतदान करने पहुंची। लोकतंत्र के महाकुंभ में सहभागी बनने के लिए रविवार सुबह से ही लोग मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का उपयोग करने पहुंचने लगे थे। सुबह सुबह वोट डालने वालों में बुजुर्गों की संख्या अधिक थी। युवा मतदाताओं ने भी उत्साह से अपने मतदाधिकार का उपयोग किया। लोकसभा चुनाव में करीब 4 हजार मतदानकर्मी और करीब 3 हजार पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात किए गए हैं। जिले में कुल 741 मतदान केन्द्रों पर कुल 5 लाख 73 हजार 99 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 2 लाख 93 हजार 966 पुरूष, 2 लाख 79 हजार 129 महिला मतदाता एवं 4 अन्य मतदाता शामिल हैं। जिले में 45 मतदान केन्द्रों को मॉडल मतदान केन्द्र बनाया गया है। साथ ही 55 मतदान केन्द्रों को पिंक बूथ बनाया गया है।

शाम 6 बजे तक कर सकेंगे मतदान
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन मीना एवं पुलिस अधीक्षक राकेशकुमार सगर ने जिले के मतदाताओं से रविवार सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान केन्द्र पहुंचकर मतदान अवश्य करने की अपील की है। कलेक्टर मीना ने कहा कि जिले के दिव्यांग एवं वृद्धजन वरिष्ठ नागरिकों को मतदान के लिए घर से घर तक की सुविधा उपलब्ध रहेगी। मतदान केंद्रों को क्यू लेस बनाया गया है। कलेक्टर ने मतदाताओं से अपील की है कि मौसम को देखते हुए सुबह-सुबह मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान करें। मतदान केंद्रों पर छाया, पानी, कूलर, वेटिंग रूम, पालना घर आदि सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो