पिता के साथ प्रतिदिन 10 लोग बैठेंगे भूख हड़ताल पर
पिछले 19 दिनों से नेहा जोशी के पिता राकेश जोशी भूख हड़ताल पर हैं। अब जनता का व्यापक समर्थन भी उन्हें मिलने लगा है। इसी के चलते शनिवार को पीडि़त परिवार के पक्ष में 10 लोगों ने क्रमिक भूख हड़ताल प्रारंभ की। अब प्रतिदिन 10 लोग भूख हड़ताल पर बैठेंगे। शहर के जागरूक नागरिक एवं समाजजनों ने लापता नेहा जोशी के पिता से मिलकर उनके आंदोलन को सही बताया। कलेक्टोरेट में 19 दिन से अनशन पर बैठे पिता राकेश जोशी का स्वास्थ्य भी लगातार गिरता जा रहा है। पिछले कई दिनों से प्रशासन एव स्वास्थ्य अधिकारी उनकी सुध लेने नहीं पहुंचा।

बेटी पता चलने पर ही समाप्त करूंगा भूख हड़ताल
शनिवार को प्रशासन द्वारा पीडि़त की कोई सुध नही लेने संबंधित समाचार प्रकाशित होने के बाद एसडीएम डा. ममता खेड़े एवं तहसीलदार अजय हिंगे पीडि़त से मिलने पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों ने अनशन समाप्त करने की बात पर जोर दिया तो अनशनरत राकेश जोशी ने यही कहा कि मेरी बेटी का पता लगने के बाद ही मैं अनशन समाप्त करूंगा। भूख हड़ताल कर रहे राकेश जोशी के समर्थन में 'नेहा जोशी वापस लाओ' हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जा रहा है। इसे भी व्यापक समर्थन मिल रहा है। आंदोलन में पीडि़त परिवार के साथ खड़े कांग्रेस नेता तरुण बाहेती ने बताया कि 'नेहा जोशी वापस लाओ' आंदोलन में अब लगातार आम जनता जुड़ रही है। सभी चाहते हैं कि नेहा जोशी मामले में सच्चाई का पता लगे। बाहेती ने कहा कि यह आंदोलन अब अनवरत चलेगा। इसमें क्रमिक भूख हड़ताल के पश्चात आमरण अनशन किया जाएगा।

क्रमिक भूख हड़ताल में शामिल हुए युवा
शनिवार को नेहा जोशी के समर्थन में तरुण बाहेती, पंकज तिवारी, भगत वर्मा, आमीन चांदीजा, शराफत अली, गिरजा शंकर परिहार, जगदीश मालवीय, दशरथ महुरिया, रोहित नारवले, हरीश यादव ने पीडि़त परिवार के समर्थन में क्रमिक भूख हड़ताल आंदोलन प्रारंभ किया। कांग्रेस नेता तरुण बाहेती ने नेहा जोशी मामले के पुलिस की लचर कार्यप्रणाली से जिले के निर्वाचित विधायक एवं सांसद की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए हैं। बाहेती ने कहा कि पुलिस लगातार गलतियां करती रही और मामला संज्ञान में होने के बावजूद भी विधायकगण दोषी लापरवाही कर रहे पुलिस अधिकारियों को सरंक्षण दे रहे है। बाहेती ने कहा कि विडंबना हैं की 19 दिन से जिला मुख्यालय में आंदोलन कर रहे बेबस पिता के पास अभी तक कोई जनप्रतिनिधि हालचाल जानने नही पहुंचे। शनिवार को राजनीतिक दल सोशल डेमोक्रेटिक फं्रट के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टोरेट पहुंच पीडि़त परिवार को समर्थन दिया।