scriptऐसा क्या हुआ जो तीन दिन में लहसुन ने छुआ आसमान | Mandi news lahsun | Patrika News

ऐसा क्या हुआ जो तीन दिन में लहसुन ने छुआ आसमान

locationनीमचPublished: Apr 11, 2019 11:59:30 am

Submitted by:

Mahendra Upadhyay

ऐसा क्या हुआ जो तीन दिन में लहसुन ने छुआ आसमान

patrika

ऐसा क्या हुआ जो तीन दिन में लहसुन ने छुआ आसमान

नीमच. लहसुन के दामों में दिनों दिन उछाल आता जा रहा है। दाम में तेजी आने के कारण किसान भी हाथों हाथ लहसुन बेचने में रूचि ले हैं। बुधवार को फस्र्ट ऊंटी बेस्ट लहसुन 6861 रुपए में बिकी, जो इस सीजन का सबसे तेज दाम रहा। किस्म अनुसार बेहतर दाम मिलने से किसान के भी चेहरे खिल रहे हैं। पिछले तीन दिन में लहसुन में एक से डेढ़ हजार रुपए की बढ़त आंकी गई है।
बुधवार को लहसुन की जोरदार आवक हुई। दिन में मंडी के अंदर पैर रखने तक की जगह नहीं बची थी, ऐसे में बाद में आए किसानों को मंडी गेट के बाहर ही खड़े होकर मंडी में प्रवेश करने का इंतजार करना पड़ा। भले ही किसान को इस समय एक से दो दिन लहसुन बेचने में लग रहे हैं। लेकिन अब दाम अच्छे मिलने के कारण उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है।
तीन दिन में बढ़े डेढ़ हजार
सप्ताह ही शुरूआत में सोमवार को लहसुन ऊंचे में 5100 रुपए क्ंिवटल तक बिकी थी, जो मंगलवार को 6 हजार रुपए तक पहुंच गई। वहीं बुधवार को 6861रुपए सबसे अधिक दाम पर लहसुन बिकी। इस प्रकार मात्र तीन दिन में लहसुन ने 6 हजार रुपए क्ंिवटल का आंकड़ा पार कर लिया है। संभावना है ऐसा ही बाजार रहा तो निश्चित ही सप्ताह के अंत तक लहसुन 7000 से ऊपर पहुंच जाएगी।

मंडी में लहसुन की अच्छी आवक हो रही है। बाहर खड़े वाहनों को मंडी प्रांगण खाली होने पर शाम को प्रवेश दिया जाता है। बुधवार को बेस्ट लहसुन 6861रुपए प्रति क्ंिवटल के दाम पर बिकी है। किसानों को लहसुन के दाम अच्छे मिल रहे हैं।
-भगतसिंह चौहान, मंडी निरीक्षक
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो