scriptबसंत पंचमी पर कन्याओं के हाथ पीले | marriage of daughters of Basant Panchami | Patrika News

बसंत पंचमी पर कन्याओं के हाथ पीले

locationनीमचPublished: Jan 22, 2018 11:05:46 pm

Submitted by:

harinath dwivedi

-मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत ८ निर्धन कन्याओं का सामुहिक विवाह
-जनप्रतिनिधियों ने कन्यादान किया

patrika
नीमच. मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत शहर के टाउन हॉल में बसंत पंचमी पर सोमवार को निर्धन कन्याओं का सामुहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया।
जनपद पंचायत नीमच द्वारा आयोजित इस विवाह सम्मेलन में 8 निर्धन कन्याओं का विवाह कराया गया। विवाह सम्मेलन में जिला पंचायत अध्यक्ष अवंतिका मेहरसिंह जाट, विधायक दिलीपसिंह परिहार, जनपद अध्यक्ष जगदीश गुर्जर, नगरपालिका अध्यक्ष राकेश जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष हेमन्त हरित, हेमलता धाकड, महिला मोर्चा अध्यक्ष मीना जायसवाल, किरण शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों ने परिणय सूत्र में बंधे वर-बधुओं को आशीर्वाद दिया। जनप्रतिनिधियों ने कन्यादान भी किया।
समारोह में गायत्री परिवार के आचार्यों एवं विद्वानों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पाणीगृहण संस्कार सम्पन्न कराया गया। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत सभी 8 निर्धन कन्याओं को शासन की ओर से 20-२० हजार रुपये का चेक एवं 5 हजार रुपये की घरेलू सामग्री बर्तन, कपड़े एवं आभूषण प्रदान किए गए। इसके अलावा विधायक परिहार की ओर से नवविवाहित दम्पतियों को राशि दी गई। पार्षद दिनेश यादव एवं पंचायत सचिव संघ द्वारा प्रत्येक जोड़े को ेदीवार घड़ी भेंट की गई।
जनपद अध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष, महिला मोर्चा अध्यक्ष सहित अन्य ने भी नवदंपत्तियों के लिए विभिन्न उपहार प्रदान किए। इसके अलावा समाजसेवियों द्वारा भी कन्याओं को उपहार भेंट किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों के अलावा नवदंपत्तियों के परिजन मौजूद रहे।
सभी जोड़ो को विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र ऑनलाईन प्रदान किये जाने की प्रक्रिया भी बताई गई। विवाह सम्मेलन में सामाजिक न्याय, जनपद पंचायत नीमच एवं नगर पालिका नीमच के अधिकारी कर्मचारियों ने व्यवस्थाएं संभाली।

इस आयोजन के लिए पिछले दस दिनों से जनपद पंचायत द्वारा तैयारियां की जा रही थी, लेकिन लक्ष्य के अनुरूप जोड़े तैयार नहीं हो सके। बताया जाता है कि इन दिनों किसान खेती में व्यस्त हैं, इस कारण विवाह समारोह आयोजित करने में अधिक रूचि ग्रामीणों को नहीं दिखाई दी। हालांकि नीमच जनपद और नगरपालिका को २५ जोड़ों का लक्ष्य दिया गया था, प्रशासनिक अमले ने प्रयास भी किए लेकिन परिणाम उत्साहजनक नहीं रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो