script

ऐसा क्या हुआ जो मॉडल स्कूल की छात्राएं दौड़ी नंगे पैर

locationनीमचPublished: Aug 30, 2019 12:40:34 pm

Submitted by:

Subodh Tripathi

ऐसा क्या हुआ जो मॉडल स्कूल की छात्राएं दौड़ी नंगे पैर

ऐसा क्या हुआ जो मॉडल स्कूल की छात्राएं दौड़ी नंगे पैर

ऐसा क्या हुआ जो मॉडल स्कूल की छात्राएं दौड़ी नंगे पैर

नीमच. इसे छात्राओं का उत्साह कहें या शिक्षकों की लापरवाही जो राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर नंगे पैर भी छात्राओं को दौड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी, हालात यह थे शासकीय उमावि क्रमांक 2 में शासकीय मॉडल स्कूल की अधिकतर छात्राएं एक के बाद एक नंगे पैर दौड़ लगाने के लिए तैयार थी, चूकि मैदान में बारिक कंकर भी भरमार है। ऐसे में नंगे पैर दौड़ लगाना छात्राओं के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था, लेकिन यह सब जिम्मेदारों की उपस्थिति में चल रहा था।

जिलेभर में गुरुवार को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद्र का जन्म दिवस राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया गया, इस अवसर पर सभी शासकीय विद्यालयों में पहले सुबह 10 से 11 बजे तक प्रधानमंत्री के संदेश का सीधा प्रसारण चला, इसके बाद विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें छात्र छात्राओं ने जमकर लुत्फ लिया।

छात्राओं ने बनाई फिट इंडिया की मानव श्रंखला

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जावद में खेल दिवस के अवसर पर 500 से अधिक छात्राओं ने इस दिवस को यादगार बनाने के लिए फिट इंडिया श्रंखला बनाकर प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर सर्वप्रथम मेजर ध्यानचंद के चित्र पर विद्यालय प्राचार्य मुकेश जैन, वरिष्ठ अध्यापिका सुधा अग्रवाल, खेल प्रशिक्षक कन्हैयालाल राठौर तथा राष्ट्रीय खिलाड़ी पूजा मुवेल ने माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। छात्राओं ने आत्मरक्षा के लिए खेल प्रशिक्षक के निर्देशन में जूडो कराटे का भी प्रदर्शन किया। विद्यालय प्राचार्य द्वारा मेजर ध्यानचंद के बारे में सभी छात्राओं को जानकारी दी तथा खेल के महत्व को समझाते हुए फिट रहने के उपाय बताएं।
छात्राओं द्वारा विद्यालय के खेल प्रशिक्षक को ट्रेक सूट प्रदान कर उनका सम्मान किया । इस विद्यालय से पिछले सत्र में 2 छात्राएं राष्ट्रीय स्तर पर तथा 26 छात्राएं राज्य स्तर पर विभिन्न खेलों में चयनित हुई थी। वही इस सत्र के प्रारंभ में अब तक 7 छात्रों का चयन राज्य स्तर पर हो चुका है। कार्यक्रम का संचालन अरुण सोलंकी ने किया। इसके पूर्व विद्यालय के 4 डिजिटल बोर्ड पर प्रधानमंत्री के संदेश एवं फिट इंडिया कार्यक्रम का सीधा प्रसारण छात्राओं ने देखा।

खेल दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न खेलकूद का आयोजन किया गया था। चूकि मैं मेडिकल अवकाश पर हूं। लेकिन मैंने पता किया तो शिक्षकों ने बताया कि खेलकूद के दौरान सभी छात्राओं ने जूते और सेंडल आदि पहन रखे थे। किसी से खुलवाए नहीं हैं, हो सकता है कुछ छात्राओं ने अपनी सुविधा के अनुसार खोल दिए हों।
-मनोज जैन, प्राचार्य, शासकीय मॉडल स्कूल


मेजर ध्यानचंद्र के जन्मदिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया गया, जिसके तहत सुबह 10 से 11 बजे तक पीएम का सीधा प्रसारण बच्चों को दिखाया गया, इसके बाद विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वहीं सुबह साईकल रैली भी निकाली गई।
-सावित्री मालवीय, जिला क्रीड़ा अधिकारी

ट्रेंडिंग वीडियो