scriptMP ELECTION 2018 भाजपा की सभा में नहीं जुट रही भीड़ तो बना रहे अब यह बहाना | MP ELECTION 2018 BJP LETEST NEWS IN HINDI NEEMUCH | Patrika News

MP ELECTION 2018 भाजपा की सभा में नहीं जुट रही भीड़ तो बना रहे अब यह बहाना

locationनीमचPublished: Nov 20, 2018 11:17:02 pm

Submitted by:

harinath dwivedi

क्यों नहीं आ रही भीड़ सभाओं में यहां पढ़ें पूरी खबर

bjp

bjp

नीमच. अब धीरे धीरे राजनीतिक परतें उधडऩे लगी हैं। ऊंट कब किस करवट बैठ जाए कहा नहीं जा सकता। भाजपा की नाव किनारे लगने वाली थी, लेकिन ऐसा कुछ हुआ कि अब सभाओं में भीड़ जुटाना भारी पड़ रहा है। जब भीड़ नहीं जुटा पा रहे तो अब तरह तरह के बहाने बनाए जा रहे हैं।

क्यों भाजपा नेता बना रहे बहाने यहां पढ़ें पूरी खबर
किसानों को एक समय 18 प्रतिशत की दर पर ऋण मिलता था। कांग्र्रेस ने कभी किसानों की सुध नहीं ली। शिवराजसिंह चौहान ने मुख्यमंत्री बनने के बाद कृषि को लाभ धंधा बनाया। जीरो परसेंट ब्याज पर ऋण देकर किसानों को हीरो बनाया है। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कही। वे तीनों विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने के लिए जिले के दौर पर आए थे। नीमच से दिलीपसिंह परिहार के समर्थन में चीताखेड़ा में, जावद प्रत्याशी ओमप्रकाश सखलेचा के समर्थन में जावद व सरवानिया महाराज में तथा मनासा से प्रत्याशी अनिरूद्ध माधव मारू के समर्थन में कंजाडऱ्ा में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराजङ्क्षसह और कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह तुलना करते हुए कहा कि एक किसान का बेटा है तो दूसरा राजा। शिवराज किसान का दर्द समझते हैं। दिग्विजय तो राजा हैं वे किसानों को दर्द क्या समझेंगे। उन्हें तो यह भी नहीं पता कि कद्दू नीचे लगता है कि झाड़ पर। मूली जमीन में लगती है कि झाड़ पर। कांग्रेस ने कभी किसानों की परेशानियों को दूर करने का प्रयास नहीं किया। शिवराज ने कृषि को लाभ का धंधा बनाया। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाया। कांग्रेस शासन में जब किसानों कर्ज नहीं चुका पाता था तो दिग्विजयसिंह के लोग चाबुक लेकर किसानों से वसूली करते थे। घरों से टीवी, फ्रिज, कूलर यहां तक घरों पर लगी चद्दर खोलकर साथ ले जाते थे। भाजपा सरकार में किसान समृद्ध हुआ है। कांग्रेस शासन में सिंचाई में उपयोग होने वाली पानी की मोटरें हंसती थी। बिजली थी ही नहीं। डीजी सेट चलते थे। किसान परेशान होता था। बिजली आती कम एवं जाती ज्यादा थी। भाजपा सरकार में जनता और किसानों की हालत में काफी सुधार हुआ है। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में राज और भाजपा ने प्रदेश को एक परिवार मानकर सबकी सेवा की। कांग्रेस में सभी बड़े नेता राजा, महाराजा एवं उद्योग पति हैं। जिन्होंने प्रदेश के लोगों की समस्या जानने की बजाय राज किया। दूसरी ओर भाजपा ने बच्चे के जन्म से लेकर उसकी मृत्यु तक विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सक्षम बनाया। आज प्रदेश का मुखिया एक किसान का पुत्र है, जबकि कमलनाथ, दिग्विजयसिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया इन सभी लोगों ने प्रदेश पर राज किया है। जिले में मंगलवार को आयोजित हुई तीन जनसभाओं में विजयवर्गीय के साथ जिलाध्यक्ष हेमंत हरित, भाजपा जिला महामंत्री बंशीलाल राठौर, मनासा विधानसभा प्रभारी सुनील यजुर्वेदी, नीमच विधानसभा प्रभारी राकेश भारद्वाज, पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष ईश्वरङ्क्षसह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष अवंतिका जाट सहित भाजपा व युवा मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में महिला पुरूष उपस्थित थे।

संख्या कम देख नाम दिया नुक्कड़ सभा
जिस प्रकार का राजनीतिक माहौल जिले में दिखाई दे रहा है इसको देखते हुए भाजपा की जनसभाओं में आशा के अनुरूप जनता नहीं पहुंच रही है। कहीं लोगों को लाया जा रहा है तो कहीं बड़ी संख्या में समर्थन ही कार्यक्रम में पहुंचकर संख्या बढ़ाने का काम कर रहे हैं। ऐसे में जब लोग सभाओं में नहीं पहुंच रहे हैं और आयोजन पर फ्लॉप होने का तमगा चस्पा किया जा रहा है तो इससे बचने के लिए भाजपा नेताओं की ओर से जनसभा को नुक्कड़ सभा का नाम दिया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो