scriptयहां भी हैं करोड़पति प्रत्याशी, अधिकांश का व्यवसाय कृषि | mp election 2018 latest news | Patrika News

यहां भी हैं करोड़पति प्रत्याशी, अधिकांश का व्यवसाय कृषि

locationनीमचPublished: Nov 10, 2018 10:16:12 pm

Submitted by:

harinath dwivedi

– संपत्ति के मामले में अधिकृतों को पीछे छोड़ा बागी ने- महंगी कारों का भी शोक

money

money

नीमच. जिले में 35 प्रत्याशियों ने तीन विधानसभा सीटों से नामांकन दाखिल किए हैं। इनमें 8 से अधिक प्रत्याशी करोड़पति हैं। धन संपदा के मामले में एक बागी प्रत्याशी ने विभिन्न पार्टियों के अधिकृत प्रत्याशियों को पीछे छोड़ा है। मजे की बात यह है कि ज्यादातर प्रत्याशियों का व्यवसाय कृषि है।
प्रत्याशियों ने अपने घोषणा पत्रों में आय, संपत्ति, स्रोतों का ब्यौरा प्रस्तुत किया है। जावद से कांग्रेस के बागी समंदर पटेल की स्वयं की कृषि से आय 10 लाख 30 हजार 900 रुपए और पत्नी की आय 2 लाख 41 हजार रुपए से अधिक बताई गई है। जेवरात, नग नगीने, बैंक बैलेंस, कैश, आगरा, लिंबोदी, बरखेड़ा सोमा सहित अन्य स्थानों की संपत्तियों की कीमत करीब 82 करोड़ है। पत्नी के पास भी बुलियन आदि मिलाकर कोई 6 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। जिसमें 1 किलो सोना और डेढ़ किलो चांदी के जेवरात भी हैं। समंदर 50 हजार रुपए का मोबाइल इस्तेमाल करते हैं, जबकि उनके पास टोयोटा फॉच्र्यूनर कार है जिसकी कीमत 25 लाख रुपए है। जिले में वे सबसे धनी प्रत्याशी हैं।
जावद के कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार अहीर की संपत्तियां कोई 59 लाख रुपए की है और पत्नी के नाम भी करीब 34 लाख की संपत्तियां हैं। बुलियन आदि भी इसमें शामिल हैं।
जावद से लगातार चौथी बार भाजपा के प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे ओमप्रकाश सकलेचा की उद्यम सहित अन्य संपत्तियां करीब 3 करोड़ 89 लाख की है। पत्नी के नाम विभिन्न संपत्तियां 8 करोड़ 77 लाख के लगभग कीमत की है। वे स्कॉर्पियो कार का इस्तेमाल करते हैं जिसकी कीमत करीब 13 लाख 52 हजार रुपए है।
जावद से ही आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी 60 लाख से अधिक के आसामी हैं।
नीमच विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के तीसरी बार प्रत्याशी बनाए गए दिलीपसिंह परिहार के पास करीब 1 करोड़ 88 लाख की संपत्ति है, पत्नी के नाम लगभग 62 लाख की संपत्ति है। एक स्कॉर्पियो कार जिसकी कीमत 12 लाख 50 हजार रुपए है। दिलीपसिंह परिहार की लाइसेंसी रिवॉल्वर करीब 70 हजार रुपए कीमत की है।
नीमच से ही आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी नवीनकुमार अग्रवाल की संपत्ति सवा करोड़ से अधिक है, पत्नी के नाम लगभग 69 लाख रुपए कीमत की संपत्ति है। 30 लाख से अधिक विभिन्न बैंक खातों में हैं। कार मारूति 800 है और स्कूटर है। नीमच से कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पाटीदार किसान होने के साथ ही पैट्रोल पंप व्यवसायी हैं। 3 लाख से अधिक के कृषि उपकरण भी उनके पास हैं। विभिन्न संपत्तियों में जंगम अस्तियां 1 करोड़ 5 लाख और स्थावर अस्तियां 1 करोड़ 80 लाख रुपए से अधिक कीमत की हैं।
इसी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की बागी प्रत्याशी मधु बंसल की संपत्ति करीब 93 लाख से अधिक और पति की संपत्ति करीब 40 लाख रुपए मूल्य की है।
मनासा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी माधव मारू लक्जरी कारों के शौकिन हैं। उनके पास 7.20 लाख की टाटा जेस्ट और 8.37 लाख कीमत की टाटा नेक्सन कारें हैं। ऑटो मोबाइल शो रूम, पंप सहित कृषि और अन्य संपत्तियां करीब 10 करोड़ लगभग की है। व्यवसायों में हिस्सेदारी भी है। मनासा से कांग्रेस प्रत्याशी उमरावसिंह गुर्जर मूलत: किसान हैं लेकिन वेयरहाउस भी उनका उपार्जन का माध्यम है जिसमें भागीदारी है। उनकी संपत्ति करीब ढाई करोड़ से अधिक की है। स्वयं के सोने चांदी के आभूषणों की कीमत करीब 19 लाख और पत्नी के आभूषण करीब 43 लाख के हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो