scriptMP ELECTION 2018 20 पुरूषों के बीच 3 महिला प्रत्याशियों ने भरी हुंकार | mp election 2018 letest news in hindi neemuch | Patrika News

MP ELECTION 2018 20 पुरूषों के बीच 3 महिला प्रत्याशियों ने भरी हुंकार

locationनीमचPublished: Nov 16, 2018 12:53:21 pm

Submitted by:

harinath dwivedi

कांग्रेस और भाजपा को नहीं मिली एक भी जिताऊ महिला प्रत्याशी

elections-2018  mp-election-2018  mpkamahamukabla  madhyapradesh-election

MP Election 2018 : सोश्यल मीडिया प्रचार – भाजपा ने झोंकी युवाओं की टीम, कांग्रेस काफी पीछे

नीमच. इस विधानसभा चुनाव में महिला प्रत्याशियों ने भी हुंकार भरी है। दो महिला प्रत्याशियों को तो बकायदा पार्टी ने अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर चुनावी रण में उतारा है। पिछले विधानसभा चुनाव में जिले की तीनों सीटों से एक भी महिला प्रत्याशी मैदान में नहीं थी। चौकाने वाली बात यह है कि वर्ष 1952 से लेकर अब तक कांग्रेस और भाजपा को तीनों सीटों पर नहीं मिली एक भी जिताऊ महिला उम्मीदवार।

प्रमुख दलों ने नहीं उतारी महिला प्रत्याशी
नीमच जिले की राजनीति में ऐसा नहीं कि दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों में महिला का वर्चस्व कम है। जिला पंचायत हो या फिर जनपद पंचायत। यहां तक कि नगर परिषद में महिलाओं अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज कराई है। वर्तमान में जिला पंचायत अध्यक्ष भी महिला है। बावजूद इसके जब भी विधानसभा चुनाव के टिकट वितरण पर चर्चा होती है महिला उम्मीदवार को लेकर दोनों की राजनीतिक दल पीछे हट जाते हैं। इसकी वजह क्या है यह तो वे ही जाने लेकिन यह कड़वी सच्चाई है कि आज तक नीमच जिले की तीनों विधानसभा सीटों से दोनों प्रमुख दलों ने एक भी महिला प्रत्याशी पर भरोसा नहीं किया है। इस बार शिवसेना और आम आमदी पार्टी ने अपना अधिकृत प्रत्याशी महिलाओं को बनाया है। मनासा से आम आदमी पार्टी की राजिंदर कौर मैदान में हैं तो नीमच से शिवसेना की स्नेहलता शर्मा ने चुनाव लड़ रही हैं। नीमच सीट से एक अन्य महिला उम्मीदवार रेशमा बी भी चुनावी समर में भाग्य आजमा रही हैं। इस बार जिले में चुनावी दंगल में उतरे कुल 23 प्रत्याशियों में से 3 महिला प्रत्याशी हैं।

निर्दलीय प्रत्याशियों की संख्या भी हुई कम
पिछले विधानसभा चुनाव में तीनों विधानसभा सीटों से कुल 24 प्रत्याशी मैदान में थे। इस बार कुल 23 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। इनमें निर्दलीय प्रत्याशियों की संख्या 6 है। मनासा से एक भी निर्दलीय मैदान में नहीं है। नीमच और जावद से 3-3 निर्दलीय भाग्य आजमा रहे हैं। नीमच से एक महिला भी निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में मनासा से 2, नीमच से 4 और जावद से 3 कुल 9 निर्दलीय प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो