scriptMP ELECTION 2018 प्रधानमंत्री को लेकर एक बार फिर ये क्या कह गए राज बब्बर | MP ELECTION 2018 PM LETEST NEWS IN HINDI NEEMUCH | Patrika News
नीमच

MP ELECTION 2018 प्रधानमंत्री को लेकर एक बार फिर ये क्या कह गए राज बब्बर

ऐसा क्या कह गए राज बब्बर जानने के लिए यहां पढ़े पूरी खबर

नीमचNov 24, 2018 / 10:53 pm

harinath dwivedi

mp election
नीमच. जब मंदसौर में किसानों पर गोलियां चली थी। मोदी जिन्हें मामा कहते है वे किसानों पर अत्याचार कर रहे थे। किसानों पर गोलियां चला रहे थे। कम से कम उस मुंह का तो मान कीजिए जिससे आप अन्न खाते हैं। मोदीजी के चेहरे पर जो लाली है वो किसकी है। यहां एक कार्यकर्ता ने कहा राफेल ही है। यह मैं नहीं कह रहा लोग कह रहे हैं। आज किसानों का दर्द सुनने के लिए मोदीजी मंदसौर गए हैं। वो मंदसौर में इसलिए गए क्योंकि मीनाक्षी नटराजन यहां है। उन्होंने मौका देखा तो मंदसौर पहुंच गए। जब किसानों पर गोलियां चल रहीं थी तब मोदीजी लंदन की हवा ले रहे थे।

जनता हाथ के पंजे का बटन दबाएगी

यह बात उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर ने कही। वे कांग्रेस प्रत्याशियों की जनसभा को संबोधित करने शनिवार को नीमच जिले में आए थे। उन्होंने मनासा में उमरावङ्क्षसह गुर्जर, जावद में राजकुमार अहीर और नीमच में सत्यनारायण पाटीदार के पक्ष में जनसभाओं को संबोधित किया। राज बब्बर ने जनसभा में कार्यकर्ताओं की संख्या को देखते हुए कहा कि मुझे लगता नहीं है कि मेरे यहां आने की आवश्यकता थी आपका जोशी इस बात का प्रमाण है कि इस क्षेत्र से कांगे्रस की जीत होगी। कर्नाटक में राहुल गांधी ने कहा था कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही 10 दिनों में किसानों का २ लाख रुपए तक का कर्जा माफ कर दिया जाएगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किसानों से जो वादा किया है कि उसे पूरा किया जाएगा। यदि किए गए वादे अनुसार 10 दिन में किसानों को कर्ज माफ नहीं होगा तो प्रदेश का मुख्यमंत्री बदल दिया जाएगा। कांग्रेस जो कहती है वह करती है। इन दिनों मोदीजी मुझे कुछ अधिक याद कर रहे हैं। मैंने तो मोदीजी की माताजी को आदरणीय और पूज्यनीय कहा था। भाजपा के नेता और स्वयं मोदीजी महिलाओं का सम्मान नहीं करते हैं। हमारे संस्कार ऐसे नहीं है। मोदीजी ने तो कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री का नाम लेते हुए कहा था कि आज रुपया प्रधानमंत्री की उम्र जितना गिरता जा रहा है। मैंने आपकी माताजी को लेकर कोई अपशब्द नहीं कहे। मैंने तो बस इतना ही कहा था की रुपया इतना मत नीचे मत गिराओं की आपकी पूज्यनीय माताजी की उम्र तक पहुंच जाए। मोदीजी हम महिलाओं का सम्मान करते हैं। भाजपा महिलाओं का सम्मान नहीं करती है। आप अपना शब्द पढऩे की कोशिश कीजिए। आपको सुनने की आदत नहीं है। आपने युवाओं को दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया था। गैस सिलेंडर एक हजार रुपए का हो गया। कैरोसिन का क्या हाल हो गया। महंगाई कम करने चले थे। आज क्या हाल हो गए हैं लोगों कुछ छिपा नहीं है। आज का युवा जागरुक हो चुका है। वो चुनाव में बटन दबाते समय पिता की अंगुली पकड़ लेगा और कहेगा केवल हाथ के पंजे पर ही बटन दबाएं। युवा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार लाना चाहती है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनकर रहेगी। प्रधानमंत्री 125 लोगों की वजह से सरकार जरूर बनी थी, लेकिन आप इन लोगों के दर्द को जानते हैं। आपने इन 125 करोड़ लोगों के दिल को दुखाया है। 20 हजार घोषणाएं की है मामा ने आज तक। इनमें से 600 को भी पूरा नहीं कर सकते। ऐसे मामा से बाज आएगी जनता। इस बार राहुल गांधी के संकल्प पर जनता गांव गांव गली गली जाएगी। इस बार जनता हाथ के पंजे का बटन दबाएगी और और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनवाएगी। जनसभा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजीत कांठेड़, जिला कांगे्रस कार्यवाहक अध्यक्ष हाजी बाबू सलीम, यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव तरूण बाहेती सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रैली के रूप में जीरन पहुंचे कार्यकर्ता
कांग्रेस नेता राज बब्बर की जीरन में आयोजित जनसभा में शामिल होने के लिए जिला मुख्यालय से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जीरन पहुंचे थे। दोपहर करीब एक बजे बाइक रैली के रूप में पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिला मुख्यालय से रवाना हुए थे। बाइक रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जीरन पहुंची थी।

Home / Neemuch / MP ELECTION 2018 प्रधानमंत्री को लेकर एक बार फिर ये क्या कह गए राज बब्बर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो