script

पारे में उछाल 44.7  डिग्री पर पहुंचा तापमान, हल्की हुई बारिश

locationनीमचPublished: Jun 07, 2019 10:48:32 am

Submitted by:

Mahendra Upadhyay

– गर्मी ने लोगों को किया पसीने में तरबतर -शाम को हल्की बारिश ने दी राहत फिर निकली धूप मौसम में बड़ी उमस

patrika

पारे में उछाल 44.7  डिग्री पर पहुंचा तापमान, हल्की हुई बारिश

नीमच। राजस्थान के ऊपर चक्रवाती सिस्टम खत्म होने के साथ ही हवा में मौजूद नमी भी खत्म हो गई है। इन दोनों के कारणों से राजस्था से दोबारा गर्म हवाओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। इन गर्म हवाओं के कारण तापमान में फिर से बढ़ोत्तरी होने लगी है। गुरुवार को तापमान ४४०७ डिग्री दर्ज हुआ है। इससे पहले अधिकतम तापमान इसी अवधि में पांच साल पहले २०१४ में दर्ज हुआ था। लेकिन शाम को करीब साढे चार बजे अचानक बीस मिनट की बारिश से एक पल को शहर में ठंडक हुई। लेकिन पुन: धूप निकलने से गर्मी और उमस का एहसास हो गया।

तीन दिन से तापमान में बढ़त
पिछले तीन दिन से तापमान में निरंतर बढ़त हो रही है। यह बढ़त एक डिग्री से ज्यादा की दर्ज हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक तीन जून को अधिकतम तापमान ४२.२ डिग्री दर्ज हुआ था।४ जून को तापमान में १.३ डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई और तापमान ४४.५ डिग्री हो गया था। ५ जून बुधवार को तापमान में फिर ०.२ डिग्री की वृद्धि हुई और तापमान ४४.७ डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग अभी गर्मी के तेवर ऐसे ही रहने की बात कह रहा है।
१२ जून तक मानसून की आमद
गुरुवार की शाम को अचानक कुछ देर की बारिश ने गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। लू के कारण बच्चे और बुजुर्ग बीमार पड़ रहें हैं। इन हालतों में लोगों की मानसून जल्द आने की उमीद अभी पूरी होने के कोई आसार नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक नीमच जिले में मानसून १२ जून के आसपास दस्तक देगा।

ट्रेंडिंग वीडियो