scriptवपरित परिस्थितियों में हर चुनौती का मुकाबला करने से पीछे न हटें | neemach news | Patrika News

वपरित परिस्थितियों में हर चुनौती का मुकाबला करने से पीछे न हटें

locationनीमचPublished: May 26, 2018 11:06:00 am

Submitted by:

harinath dwivedi

केरिपु के २०५ नवरक्षियों की दीक्षांत परेड

patrika

वपरित परिस्थितियों में हर चुनौती का मुकाबला करने से पीछे न हटें


नीमच. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की जन्म स्थली पर प्रशिक्षण लेकर देश सेवा में समर्पित होना अपने आप में गौरव का विषय है। यहां दिया गया प्रशिक्षण जीवन के हर क्षण काम आएगा। विपरित परिस्थितियों में किसी भी चुनौती का मुकाबला करने में पीछे नहीं हटें। देश के लिए सर्वस्व समर्पित करने में न हिचकें। यह बात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के आईजी एवं सीटीसी प्राचार्च बीएस चौहान ने रंगरूट प्रशिक्षण केंद्र में ४४ हफ्तों का बुनियादी प्रशिक्षण पूरा करने वाले बैच नंबर २४७ एवं २५२ के २०५ नवरक्षियों की दीक्षांत परेड को संबोधित करते हुए कही।
उन्होने कहा कि इस बल में सभी जाति, धर्म के लोग हैं जो आज शपथ ग्रहण के साथ ही एक परिवार का सदस्य बन गये हैं। उन्होने जवानों को शुभकामनाएं दी।
प्रारंभ में प्राचार्य चौहान के आगमन पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। परेड कमांडर ऋषिकुमार ने रिपोर्ट दी। दीक्षांत परेड में शामिल जवानों का अधिकारियों, परिजनों ने तालियों की गडग़ड़ाहट से उत्साहवर्धन किया। नवरक्षियों को उप कमांडेंट प्रशिक्षण एस थेरेचा ने शपथ दिलाई। स्वागत भाषण रंगरूट प्रशिक्षण केंद्र के डीआईजी एवं प्राचार्य अशोक साम्याल ने दिया।
इन्हें मिले पुरस्कार-
प्रशिक्षण में विभिन्न प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनकरने वाले नवरक्षियों को परंपरानुसार ट्रॉफी, प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। बैच 247 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थी सिपाही जीडी विशाल कुमार को आल राउंड बैस्ट, सिपाही जीडी पूजा देवी को बेस्ट आउट डोर, सिपाही जीडी अजय कुमार को बेस्ट इनडोर, सिपाही जीडी शुभम पंजालिया को बेस्ट फायरर, इसी तरह बैच संख्या 252 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सिपाही जीडी संध्या कुमार, सिपाही दीपशिखा को बेस्ट आउट डोर, सिपाही संध्या कुमारी को बेस्ट इनडोर, सिपाही मीतू चौधरी को बेस्ट फायरर का खिताब दिया गया। कमांडेंट एनएस शेखावत ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर केरिपु बल के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, नवरक्षियों के परिजन एवं कार्मिकों के परिवार उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो