scriptसीबीएसई स्कूल तैराकी स्पर्धा लहराया परचम | neemach news | Patrika News

सीबीएसई स्कूल तैराकी स्पर्धा लहराया परचम

locationनीमचPublished: Sep 20, 2018 12:01:23 pm

Submitted by:

harinath dwivedi

अनुष्का ने जीता तैराकी में स्वर्ण

patrika

सीबीएसई स्कूल तैराकी स्पर्धा लहराया परचम

नीमच. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित पश्चिम क्षेत्र तैराकी प्रतियोगिता में अनुष्का श्रीवास्तव ने स्वर्ण पदक जीता है। इस उपलब्धि के बाद अनुष्का का राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में चयन हुआ है।
सीबीएससी पश्चिम क्षेत्र में मध्यप्रदेश, गुजराज, छत्तीसगढ़, राजस्थान और दमनदीप के ११०० खिलाडिय़ों ने तैराकी प्रतियोगिता भाग लिया था। तैराकी प्रतियोगिता छिंदवाड़ा में 17 से 20 सितंबर तक आयोजित की गई। स्प्रिंगवुड स्कूल नीमच की छात्रा अनुष्का दीपक श्रीवास्तव ने इस स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में अपना बेहतरीन समय निकाला। उन्हें स्वर्ण पदक मिला। इसी के साथ 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई समय के साथ रजत पदक जीता। नीमच तैराकी टीम मेंटर प्रभु मूलचन्दानी ने बताया कि अनुष्का 22 से 27 अक्टूबर तक राष्ट्रीय शालेय तैराकी प्रतियोगिता जो हैदराबाद में होगी में भाग लेंगी। इसके बाद 22 से 26 नवंबर तक सीबीएससी की राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता जो रांची बिहार में होगी में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

एक ही स्कूल की 6 छात्राओं का राज्य स्तरीय क्रिकेट स्पर्धा में चयन
बास्केट बॉल और क्रिकेट में कुल 21 बच्चों का चयन
नीमच. भोपाल में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय क्रिकेट स्पर्धा में जिले से जिन छह छात्राओं का चयन हुआ है वे सभी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जावद की हैं। राज्यस्तरीय क्रिकेट और बॉस्केटबॉल स्पर्धा में जिले से 17 वर्ष आयु के कुल 21 बालक बालिकाओं का चयन हुआ है।
जिला क्रिडा अधिकारी सावित्री मालवीय ने बताया कि राज्य स्तरीय शालेय बास्केटबॉल और क्रिकेट प्रतियोगिता 24 सितंबर को भोपाल में आयोजित होगी। 17 वर्ष के बालक बालिकाओं की प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए नीमच से खिलाड़ी 23 सितंबर को रवाना होंगे। स्पर्धा 24 से 28 सितंबर तक आयोजित होगी। राज्य स्तरीय क्रिकेट स्पर्धा में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जावद की ६ छात्राओं का चयन हुआ है। चयनित छात्राओं में पूजा शांतिलाल, कोशल्या हरिराम, सपना रघुवीरङ्क्षसह, गायत्री प्रभुलाल, सोनम राजू, और अंजू अरविंद शामिल हैं। इसके अतिरिक्त नीमच के ७ बालकों का भी राज्य स्तरीय क्रिकेट स्पर्धा के लिए चयन हुआ है। इनमें हर्ष राजेंद्र चुंडावत कॉर्मल कॉवेंट स्कूल नीमच, अब्दुल नरूदीन बाबर कॉर्मल कॉवेंट स्कूल नीमच, हेमंत पुरूषोत्तम परते उत्कृष्ट विद्यालय नीमच, हर्ष दशरत माली ज्ञानोदय विद्यालय नीमच, विकास भगत यूनाईटेड अल्फा स्कूल नीमच, आदित्य प्रताप सतीश ज्ञानोदय विद्यालय नीमच और यशवंत पुरूषोत्तम आराधना स्कूल नीमच शामिल है। इन सभी १३ खिलाडिय़ों का राज्य स्तरीय क्रिकेट स्पर्धा के लिए चयन हुआ है। इसके अतिरिक्त जिले से 8 बालक बालिकाओं का भी राज्य स्तरीय बास्केटबॉल स्पर्धा के लिए चयन हुआ है। इनमें बालिकाओं में हेतुल बार्या सुशील, ज्ञानोदय विद्यालय नीमच, पलक लोकेंद्र गर्ग ज्ञानोदय विद्यालय नीमच, तेजस्वनी भगतराम स्प्रींगवुड स्कूल नीमच, मुध सत्यनारायण मेट्रो स्कूल नीमच और बालकों में मुन माधव महेंद्र पटवा एकेडमी नीमच, रोनिश हेमंत स्प्रींगवुड स्कूल नीमच, अक्षत रविंद्र कॉर्मल कॉवेंट स्कूल नीमच और सचिन शौकीन पटवा एकेडमी नीमच का चयन हुआ है। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जावद के प्राचार्य मुकेश जैन ने बताया कि अपने शानदार प्रदर्शन के बल पर पहली बार एक साथ 6 छात्राओं को क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए राज्यस्तर पर चयन हुआ है। यह विद्यालय के लिए बड़े गर्व की बात है। जैन ने बताया कि इसी साल शालेय खेल प्रतियोगिताओं में थ्रो बाल और आटिया पाटिया में भी 6 छात्राएं राज्यस्तर पर प्रदर्शन कर चुकी हैं। खेल प्रशिक्षक कन्हैयालाल राठौर के अथक प्रयासों से आज छात्राओं ने यह मुकाम हासिल किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो