नीमच

महिलाओं ने चूडिय़ा दिखाकर किया सीएमओ के समक्ष विरोध प्रदर्शन

समस्याओं को लेकर नपा कार्यालय के समक्ष फोड़ी मटकियांरैली निकालकर कांग्रेसियों ने नपा कार्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन

नीमचOct 07, 2018 / 11:48 am

harinath dwivedi

महिलाओं ने चूडिय़ा दिखाकर किया सीएमओ के समक्ष विरोध प्रदर्शन

नीमच. शहर में व्याप्त समस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस के तत्वावधान में नगरपालिका काघेराव किया गया। पेयजल समस्या को लेकर महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों ने मटकी फोड़ी फोड़ी। नपाध्यक्ष को चूडिय़ां भेंट करने के लिए महिलाएं पहुंची थीं। नपाध्यक्ष की अनुपस्थिति में उनके कक्ष के बाहर महिलाओं ने चूडिय़ा टांगकर विरोध प्रकट किया। सीएमओ को भी महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने चूडिय़ां दिखाकर अपना रोष प्रकट किया। ब्लॉक कांग्रेस की ओर से १६ सूत्रीय मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी सीएमओ को सौंपा गया।
कांग्रेस नेताओं ने खुलकर निकाली भड़ास
ब्लॉक कांग्रेस के तत्वावधान में शनिवार सुबह 11.30 बजे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कार्यालय पर जुटे। यहां से रैली के रूप में सभी नगरपालिका कार्यालय पहुंचे। रैली में कार्यकर्ता नगरपालिका के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। रैली सीआरपीएफ रोड़, लायंस पार्क, रघुनंदन वर्मा चौराहा होते हुए नगरपालिका कार्यालय पहुंची। नपा कार्यालय के बाहर भी कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की। यहां महिलाओं ने शहर में व्याप्त पानी की समस्या को लेकर मटकी फोड़ी। महिलाएं अपने साथ चूडिय़ां भी लाईं थी। नपा कार्यालय के बाहर ही नेताओं ने उपस्थितजनों को संबोधित किया। कार्यवाहक ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कालरा ने कहा कि आज हमने भ्रष्टाचार में डूबी नगरपालिका का घेराव किया। शहर में प्रदूषित पानी सप्लाय हो रहा है। कई क्षेत्रों में तो समय पर पानी ही सप्लाय ही नहीं हो रही है। इस समस्या को लेकर महिलाओं ने नपा कार्यालय के सामने मटकियां फोड़ी। शहर में सीवर लाइन डाली गईहै, लेकिन नपाध्यक्ष और अधिकारियों की लापरवाही के चलते गुणवत्ताहीन कार्य हुआ है। पूरा शहर गड्ढों में तब्दील हो गया है। धूल, गंदगी की वजह से लोग परेशान है। अस्थमा के मरीजों की लगातार संख्या बढ़ रही है। इस ओर किसी का ध्यान नहीं है। सब्जी मंडी में आवारा पशुओं के कारण व्यापारी और नगरवासी परेशान हैं। पिछले दिनों एक गर्भवती महिला को स्वच्छंद विचरण कर रहे मवेशी ने टक्कर मार दी थी। हादसे में महिला बाल बाल बची। प्रदेश कांग्रेस सचिव उमरावसिंह गुर्जर ने कहा कि नगरपालिका अवैध कॉलोनियों को वैध कर वहां मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राजकुमार अहीर ने कहा कि नपा अध्यक्ष जनता के प्रति गंभीर नहीं हैं। लोग सांस की बीमारी से परेशान हैं। पूर्व नगरपालिका अध्यक्षपति हरीश दुआ ने कहा कि वर्तमान नगरपालिका पूर्व परिषद के कामों को सही तरह से अंजाम नहीं दे पा रही है। नीता दुआ के कार्यकाल की स्वर्णिम योजनाएं आज तक पूरी नहीं हो पाई है। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशा सांभर ने कहा कि नगरपालिका की उदासीनता के चलते सबसे अधिक पेरशान महिलाएं हो रही हैं। उन्हें छोटे छोटे कामों के लिए नपा कार्यालय के कई चक्कर लगाने पड़ते हैं।
सीएमओ को दिखाई चूंडिय़ां
महिला कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में अपने साथ चूंडियां लेकर पहुंची थी। वैसे तो चूडिय़ां नपाध्यक्ष को भेंट करने के लिए लाईंथी, लेकिन नपाध्यक्ष वहां मौजूद नहीं थे। इसपर महिला पदाधिकारियों ने नपाध्यक्ष कार्यालय के बाहर चूंडियां लटकाकर विरोध प्रदर्शित किया। जिस समय ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में सीएमओ संजेश गुप्ता को ज्ञापन सौंपा जा रहा था तब महिला कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चूडिय़ां लहराकर विरोध प्रदर्शन किया। सीएमओ को चूडिय़ां भेंट करने का भी प्रयास किया। ब्लॉक कांग्रेस की ओर से सीएमओ को 16 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन का वाचन शहर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष मुकेश कालरा ने किया। ज्ञापन के संबंध में सीएमओ ने कहा कि नगरपालिका स्तर पर जितनी मांगों का निराकरण हो सकेगा कर दिया जाएगा। शेष मांगों को शासनस्तर पर भेजेंगे। संचालन पूर्व पार्षद मुकेश पोरवाल और जिला कांग्रेस के प्रवक्ता पवन अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस के महामंत्री देवेंद्र परिहार, दीपक चौधरी, मनीष चांदना, युवक कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष ओम दीवान, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बलवंत पाटीदार, मनोहर अम्ब, पूर्व पार्षद व मंडल अध्यक्ष जुगलकिशोर अहीर, नेता प्रतिपक्ष सईद काले, पार्षद इकबाल कुरैशी, लप्पो आपा, हिदायत उल्ला खान, ग्रामीण ब्लॉक कार्यवाहक अध्यक्ष भूपेंद्र पाटीदार, विधानसभा प्रवक्ता रमेश पारिख, ब्लॉक अध्यक्ष सपना नागोरी, सेक्टर अध्यक्ष लोकेंद्र अग्रवाल सलीम कुरेशी सहित कई कांग्रेसीजन उपस्थित थे।

Home / Neemuch / महिलाओं ने चूडिय़ा दिखाकर किया सीएमओ के समक्ष विरोध प्रदर्शन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.