scriptइधर सड़क पर जर्जर पूल से परेशानी, उधर अंडरब्रिज के अभाव में तकलीफ | neemach news | Patrika News

इधर सड़क पर जर्जर पूल से परेशानी, उधर अंडरब्रिज के अभाव में तकलीफ

locationनीमचPublished: Oct 16, 2018 11:41:49 am

Submitted by:

harinath dwivedi

-ग्वालटोली और बघानावासी बरसों से हो रहे परेशान-दोनो कार्य स्वीकृत, नगरपालिका की लेतलाली

patrika

इधर सड़क पर जर्जर पूल से परेशानी, उधर अंडरब्रिज के अभाव में तकलीफ

नीमच. शहर में दो पुलियाओं के कारण हजारों लोग परेशान हो रहे हैं। एक स्थान पर सड़क पर पूल का निर्माण किया जाना है तो दूसरी जगह अंडरब्रिज का नया निर्माण होना है।दोनो ही कार्य पिछले वर्ष स्वीकृत हो चुके हैं लेकिन नपा की बेपरवाही के कारण यह कार्य अब तक शुरू भी नहीं हुए हैं।
ग्वालटोली मार्ग की पुलिया एक वर्ष से बन रही-
गायत्री मंदिर से ग्वालटोली तक जाने वाले उत्कृष्ट मार्ग पर दो वर्ष पूर्व डबल पुलिया स्वीकृत की गई थी। जिसकी लागत करीब 40 लाख रुपए है। भोपाल केठेकेदार ने कम दरों पर यह ठेका ले लिया, गणित लगाई और घाटा होता दिखाईदिया तो पुलिया खोद कर छोड़ दी गई। इसके कारण ग्वालटोली मार्ग बंद हो गया।इसके कारण स्कीम नंबर ३६, ग्वालटोली, इदिरा नगर की जनता को भारी तकलीफों का सामना करना पड़ा है। लोगों को तीन चार किलोमीटर का चक्कर लगाकर जाना पडता है।यहां वैकल्पिक कच्चा मार्ग भी बनाया गया लेकिन रात में वहां से निकलना मुश्किल है।भोलियावास, बरूखेड़ा, भरभडिय़ा की ओर जाने वालों को भी हाईवे का सहारा लेना पड़ रहा है।पुलिया के अभाव में इस मार्ग पर आवाजाही बंद हो गई है जिसके चलते जवाहर नगर, विकास नगर मार्ग के व्यापार भी ठप हो गए हैं। पिछली दीपावली पर इस पुलिया का निर्माण कार्य ठेकेदार को नोटिस देकर शुरू करवाया गया था, लेकिन फिर से दीपावली आ गई पुलिया में एक पीलर भी अब तक खड़ा नहीं हुआ है।हालांकि नपा की टीम ने सोमवार को जाकर फिर से नापजोख किया है।दो माह में पुलिया का निर्माण पूर्ण करने की बात कही जा रही है।इस पुलिया के निर्माण की मांग को लेकर ग्वालटोलीवासी आंदोलन भी कर चुके हैं। अब फिर से जनता का आक्रोश उबल रहा है।
बारिश के पहले बनना था अंडरब्रिज-
इधर बघाना, छोटीसादड़ी या धनेरियाकला की ओर जाने और आने वाले लोगों को रेलवे अंडरब्रिज न बनने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जब मंडी का सीजन होता है तो स्टेशन रोड़ पर माल लदे वाहनों के कारण जाम लग जाता है तब इस पुरानी छोटी पुलिया के नीचे से शहर के उप नगर बघाना में जाने वाले हजारों लोगों को परेशानी झेलना पड़ती है। अंडरब्रिज के नीचे जाम लग जाता है। इसके अलावा जब रेलवे फाटक बंद हो जाती तब भी स्थिति खराब हो जाती है। बघाना तरफ जाने का यही एक मात्र विकल्प बचता है।दो वर्ष पहले नपा ने इस पुलिया को स्वीकृत तो करवा लिया। एक वर्ष तो राशि जमा कराने, कभी रेलवे से एनओसी लेने के नाम पर निकल गया। पिछले वर्ष बारिश के पहले अंडरब्रिज का निर्माण पूरा करने की बात जिम्मेदारों ने कही थी लेकिन अब तक इस अंडरब्रिज का उद्धार नहीं हुआ है।
वर्जन-
ग्वालटोली रोड़ के पूल का निर्माण शुरू हो रहा है। दो माह में इसे पूरा कर दिया जाएगा।अंडरब्रिज के ब्लाक बन रहे हैं। इसका निर्माण भी जल्द होगा।दो तीन माह में दोनो कार्य पूर्ण हो जाएंगे।-राकेश जैन पप्पू, अध्यक्ष नगरपालिका परिषद नीमच
————
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो