scriptबिजली कटौती का मुख्यमंत्री के सीधे प्रसारण पर लगा ग्रहण | neemach news | Patrika News

बिजली कटौती का मुख्यमंत्री के सीधे प्रसारण पर लगा ग्रहण

locationनीमचPublished: Oct 29, 2018 11:36:58 am

Submitted by:

harinath dwivedi

‘युवा टाउन हॉलÓ कार्यक्रम डेढ़ घंटे विलम्ब से शुरूसीधे प्रसारण की आनंद मंगल पर की गईथी व्यवस्था

patrika

बिजली कटौती का मुख्यमंत्री के सीधे प्रसारण पर लगा ग्रहण

नीमच. रविवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ‘युवा टाउन हॉलÓ कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करने वाले थे। इसके लिए पूरी तैयारी भी की गईथी। इधर कार्यक्रम शुरू होता इससे पहले ही बिजली कटौती हो गई। जैसे तैसे आनन फानन में वैकल्पिक व्यवस्था की गई, लेकिन पूरे कार्यक्रम पर बिजली काटौती ने पानी फेर दिया। मुख्यमंत्री के भाषण का प्रसारण नहीं हो सका।
विधायक ने किया कार्यकर्ताओं को संबोधित
बिजली कटौती और तकनीकी कारणों से आनंद मंगल परिसर में आयोजित ‘युवा टाउन हॉलÓ कार्यक्रम पर ग्रहण लग गया। बावजूद इसके आयोजकों ने पूरे प्रयास किए कि कैसे भी हो मुख्यमंत्री के भाषण को उपस्थित कार्यकर्ताओं को सुनाया जा सके। इसके लिए बिजली की व्यवस्था की गई। फेसबुक पर ‘भारतीय जनता पार्टीÓ (भाजपा) के माध्यम से बड़ी स्क्रीन पर मुख्यमंत्री के प्रसारण के प्रयास किए गए। कुछ देर सीधा प्रसारण दिखा भी लेकिन सीएम की आवाज सुनाई नहीं दे रही थी। बाद में तो इसमें भी परेशानी आने लगी। इसके बाद कार्यक्रम में मौजूद विधायक दिलीपसिंह परिहार ने कार्यक्रर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की रणनीति और कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारी के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में भाजयुमो के खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक विशाल राजोरिया, जिलाध्यक्ष हेमंत हरित, नपाध्यक्ष राकेश पप्पू जैन, युवा मोर्चा के नीमच विधानसभा प्रभारी बालुसिंह सिसोदिया, मोर्चा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्रसिंह भीमावत आदि मंचासीन थे।
अब चौराहे चौराहे होगी चाय पर चर्चा
मुख्यमंत्री के सीधे प्रसारण में व्यवधान आने पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को राजोरिया ने जानकारी दी कि अब युवा मोर्चा को गांव गांव, चौराहे चौराहे लोगों के बीच जाना है। इस दौरान चाय पर चर्चा करना है। लोगों से एक चाय एक सुझाव के माध्यम से उनके विचार जानने हैं। इसके लिए बकायदा एक पेटी भी दी जाएगी। इस पेटी में सभी से सुझाव डलवाए जाएंगे। पेटी में लोगे समृद्ध मध्यप्रदेश से संबंधित अपने सुझाव डालेंगे। जनता और कार्यकर्ताओं से प्राप्त सुझावों पर भोपाल में मंथन किया जाएगा। संभवत: भाजपा के घोषणा पत्र में भी लोगों के सुझावों को शामिल किया जा सकता है। भामावत ने बताया कि बैठक में जिले के पांचों मंडलों के अध्यक्ष और नीमच विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो