scriptशहर में प्रतिबंध के बावजूद भारी वाहनों की हो रही आवाजाही | neemach news | Patrika News

शहर में प्रतिबंध के बावजूद भारी वाहनों की हो रही आवाजाही

locationनीमचPublished: Nov 06, 2018 12:36:36 pm

Submitted by:

harinath dwivedi

-दुर्घटनाओं का अंदेशा-परचून सामान लाने वाले वाहन दोपहर में खाली हो सकते हैं हाट मैदान में

patrika

शहर में प्रतिबंध के बावजूद भारी वाहनों की हो रही आवाजाही

नीमच. शहर में सघन आवासीय क्षेत्रों के प्रमुख मार्गों पर भी भारी वाहनों की आवाजाही बदस्तूर जारी है।जिन मार्गों पर भारी वाहन प्रतिबंधित हैं वहां भी भारी वाहन रोजाना देखे जा सकते हैं। यहां तक कि कॉलोनी क्षेत्रों में भी भारी वाहन आ-जा रहे हैं, जिससे दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।
अंबेडकर मार्ग की एंगल गायब-
शहर के बाजार और आवासीय क्षेत्र में सुबह 9 से रात्रि 9 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित है।फिर भी दिन के समय भी बड़े ट्रकों की आवाजाही आवासीय क्षेत्रों में भी हो रही हैं। अंबेडकर रोड़ पर दोनो मुहानों पर भारी वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए एंगल लगे थे जो गायब हो चुके हैं। एक एंगल शिवाजी चौक के समीप अंबेडकर मार्ग के प्रवेश स्थान पर लगा था, जबकि दूसरा एंगल गोमाबाई रोड़ से एलआईसी की ओर जाने वाले रोड़ पर लगा था। दोनो ही एंगल पहले भारी वाहनों की टक्कर से टूटे हैं। इन्हें सुधारने की बजाय नगरपालिका ने शेष बचे लोहे को भी वहां से हटवा दिया है।अब इस मार्ग पर और यहां से होकर जवाहर नगर, गायत्री मंदिर रोड़, शिक्षक कॉलोनी, हुड़को और विकास नगर तक भारी वाहन आ जा रहे हैं। अंबेडकर मार्ग पर तो हार्डवेयर की बड़ी दुकानों के कारण लोहे के सामान से भरे ट्रक खाली होते हैं। वाहनों से भरे ट्रक भी इस मार्ग पर खाली होते हैं। कई बार पूरा मार्ग अवरूद्ध हो जाता है। इन भारी वाहनों के खाली करने के बाद पलटने तक की प्रक्रिया में कई बार जाम की स्थितियां निर्मित हो जाती है।जबकि आवासीय क्षेत्र में भारी वाहनों के कारण दुर्घटना का अंदेशा भी बना रहता है।सुबह से 11.30 बजे तक अधिकांश स्कूल के बच्चों का इस मार्ग से आना जाना होता है।उनके लिए भी यह भारी वाहन खतरा हैं।सुबह के समय इस मार्ग पर रेत से भरे डंपर भी चलते हैं।
केवल परचून के वाहनों को दो घंटे की छूट-
शहर में परचून सामान लेकर आने वाले भारी वाहनों को खाली करने के लिए दोपहर १ से ३ बजे तक का समय निर्धारित है।इस अवधि में यह वाहन सब्जी मंडी के पास हाट मैदान में खाली होते हैं।इससे अधिक समय यदि किसी वाहन को खाली होने में लगता है तो फिर उसे 9 बजे बाद ले जाने की इजाजत है। लेकिन इस व्यवस्था का भी यहां आए दिन उल्लंघन हो रहा है।हालांकि यातायात अमला यदि मौजूद रहता है तो चालानी कार्रवाई होती है।इधर गायत्री मंदिर से कमल चौक तक और एलआईसी से अजमीढ़ चौराहे तक भी भारी वाहनों की आमद बेसमय हो रही है।

भारी वाहनों के प्रवेश पर शहरी क्षेत्र में प्रतिबंध का समय सुबह 9 से रात्रि 9तक का है। इसके बीच यदि प्रतिबंधित क्षेत्र में कोई भारी वाहन आता है तो कार्रवाई करते हैं। अंबेडकर मार्ग पर पूर्वमें एंगल यदि लगे थे तो नपा से चर्चाकर पुन:लगवाएंगे। परचून सामान खाली करने वाले वाहनों के लिए समय और स्थान निर्धारित है।व्यवस्था में और सुधार कर रहे हैं। -मोहन भर्रावत, ट्राफिक सुबेदार नीमच
————

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो