scriptपहले सजा हरी सब्जियों का बाजार, फिर अन्नकूट में उमड़ा आस्था का सैलाब | neemach news | Patrika News

पहले सजा हरी सब्जियों का बाजार, फिर अन्नकूट में उमड़ा आस्था का सैलाब

locationनीमचPublished: Nov 10, 2018 12:14:28 pm

Submitted by:

harinath dwivedi

-शहर के अधिकतर मंदिरों में हुआ गुरुवार को अन्नकूट का आयोजन-कहीं स्वरूचि भोज की तरह तो कहीं हुआ सामान्य तरीके से वितरण

patrika

पहले सजा हरी सब्जियों का बाजार, फिर अन्नकूट में उमड़ा आस्था का सैलाब

नीमच. सुबह से ही शहरवासियों का सैलाब हरी सब्जियां खरीदने के लिए उमड़ चुका था। जिससे घंटाघर क्षेत्र में लगे सब्जियों के बाजार में पैर रखने तक की जगह नहीं बची थी। वहीं शाम होते ही शहर के अधिकतर मंदिरों में अन्नकूट का आयोजन हुआ। कहीं स्वरूचि भोज, तो कहीं सामान्य रूप से हो रहे प्रसादी वितरण में शहरवासियों का सैलाब उमड़ गया।
बतादें की दीपावली के दूसरे दिन सालों से चली आ रही परंपरा के अनुसार इस बार भी गुरुवार को शहर के घंटाघर क्षेत्र में हरी सब्जियों का बाजार लगा था। जिसमें शहर सहित आसपास के क्षेत्र से दूर दराज से सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर हरी सब्जियां खरीदी। चूकि बाजार में सैंकड़ों की संख्या में लोग आए गए थे। वहीं बाजार भी सिंगल सड़क का होने के कारण आवाजाही करने वाले लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। जिसमें सुबह से लेकर दोपहर तक काफी रश था। लेकिन दोपहर बाद उपभोक्ताओं की संख्या में कमी आ गई थी।
शाम होते ही मंदिरों में रही अन्नकूट की धूम
दीपावली के दूसरे दिन गुरुवार को शहर के सीआरपीएफ रोड स्थित किलेश्वर महादेव मंदिर, तिलक मार्ग स्थित श्रीराम मंदिर, दाना गली स्थित मुरली मनोहर मंदिर, नीमच सिटी रोड स्थित सांवरिया सेठ मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भगवान को अन्नकूट का भोग लगाकर आरती की गई। जिसके बाद अन्नकूट का वितरण शुरू हुआ। जो देर रात तक चला। शहर के किलेश्वर महादेव मंदिर पर इस बार अन्नकूट का आयोजन स्वरूचि भोज की तरह किया गया। जिसमें सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसादी का लाभ लिया। वहीं अन्य मंदिरों पर भी देर रात तक श्रद्धालुओं ने पहुंचकर अन्नकूट की महाप्रसादी ग्रहण की।
———————-

खेत पर सिंचाई करने गए व्यक्ति की करंट लगने से दर्दनाक मौत
मनासा. समीपस्थ गांव अल्हेड़ में सिंचाई के लिए मोटर चालु करने गए एक व्यक्ति की मौत करंट की चपेट में आने से हो गई।
मनासा थाने से मिली जानकारी के अनुसार गांंव अल्हेड़ में खेत पर सिंचाई कर रहा 42 वर्षीय व्यक्ति परशराम पिता रूपालाल धनगर करंट की चपेट में आ गया था। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के भतीजे शिवनारायण धनगर ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 10.30 बजे परशराम सिंचाई करने के लिए मोटर चालु करने के लिए स्र्टाटर के पास गया। इसी दौरान करंट की चपेट में आने से वह झुलस गया। जिसे नगर के शासकीय अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पीएम करवाकर शव परिजनों को सौंपकर मर्ग कायम कर लिया।
…………………..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो