scriptनीमच विधानसभा क्षेत्र में सामंजस्य बैठाने हुई बैठक | neemach news | Patrika News

नीमच विधानसभा क्षेत्र में सामंजस्य बैठाने हुई बैठक

locationनीमचPublished: Nov 13, 2018 08:24:12 pm

Submitted by:

harinath dwivedi

पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल भी उतरे मैदान मेंजिला कांग्रेस कार्यालय में लगा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा

patrika

नीमच विधानसभा क्षेत्र में सामंजस्य बैठाने हुई बैठक

नीमच. सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर लम्बे अर्से बाद कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा। कांग्रेस के दिग्गज भी नीमच विधानसभा प्रत्याशी के समर्थन में मैदान में उतर आए। बाहरी प्रत्याशी को लेकर जो मामला उठा था वो सोमवार को कहीं नजर नहीं आया। पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल भी नेतृत्व करते नजर आए।
सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और पूर्व विधायकों की मौजूदगी में जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में सत्यनारायण पाटीदार के चुनाव कार्यालय शुभारंभ किया गया। वर्षों बाद जिला कार्यालय पर इतनी भीड़ नजर आई। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजीत कांठेड़, पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल, पूर्व विधायक डा. सम्पत स्वरूप जाजू सहित वरिष्ठ नेताओं ने फीता काट कर शुभारंभ किया। खचाखच भरे गांधीभवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजीत कांठेड़ ने कहा कि यह चुनाव कोई नेता नहीं लड़ रहा है बल्कि आम कार्यकर्ता और जमीन से जुड़ा हर व्यक्ति लड़ रहा है। 15 वर्षों के कुशासन के खिलाफ एक नौजवान ने जिम्मेदारी ली है। हम सबको मिलकर विजयी बनाना है। पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल ने कहा कि यह चुनाव निर्णायक है। हम पीडि़त किसान, व्यापारी और हर वर्ग की लड़ाई लडऩे के लिए एकजुट हुए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल ने कहा कि हर नोजवान, किसान, व्यापारी की बात मैं पूरी क्षमता से उठाना चाहता हूं। यह चुनाव मैं नहीं लड़ रहा बल्कि कांग्रेस का आम कार्यकर्ता व जनता लड़ रही है। कांग्रेस ने अपने संकल्प वचन पत्र में हर वर्ग का ध्यान रखा है। इसके अलावा स्थानीय स्तर की समस्याओं को मैं प्रमुखता देना चाहता हूं। बैठक को कार्यकारी जिलाध्यक्ष बाबू सलीम, ओम दीवान सहित नाथूसिंह राठौर, विनोद दक, दिग्वजयसिंह आमलीखेड़ा, हरगोविंद दीवान, राकेश जेवरिया, गणेश राजोरा आदि ने संबोधित किया। संचालन शहर ब्लॉक अध्यक्ष ब्रजेश सक्सेना ने किया। कार्यालय शुभारंभ अवसर पर कार्यकर्ताओं के बीच सामंजस्य बैठाने का भी प्रयास किया गया। जिस प्रकार की उपस्थिति इस दौरान नजर आई इसे देखते हुए यही कहा जा सकता है कि भाजपा के लिए नीमच की सीट भी आसान नहीं दिख रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो