scriptvideo मौसम में गिरा पारा, ठंड बढ़ी | neemach news | Patrika News

video मौसम में गिरा पारा, ठंड बढ़ी

locationनीमचPublished: Jan 25, 2019 07:11:40 pm

Submitted by:

Mahendra Upadhyay

– दोपहर 12 बजे बाद सूरज दिखा- सुबह भी लाइट जलाकर गुजरे वाहन

patrika

video मौसम में गिरा पारा, ठंड बढ़ी

नीमच।पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर नीमच में देखने को मिला। गुरुवार को सुबह से ही कोहरा छाया रहा। बादलों के छाए रहने के कारण सूर्यदेव के दर्शन दस बजे बाद हुए। पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर 26 जनवरी तक रहने की उम्मीद है। जिसके कारण गुरूवार को पारा अधिकतम २१ और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
सुबह दस बजे हुए सूर्य के दर्शन
गुरुवार को सुबह दस बजे भी ऐसा मौसम हो रहा था, मानो की सुबह की सात बजी है। चारो-तरफ कोहरा छाया हुआ था। वहीं वाहन भी लाइट जलाकर गुजर रहें थे। इतना ही नही दो दिन पहले शर्ट में निकलने वाले युवक गर्म कपड़ों से पूरी तरह से ढक कर बाहर जा रहे थे। दिनभर मौसम में ठंडक बनी रही
अलाव जलाकर तापने लगे लोग
सर्द बढऩे के चलते दोपहर में भी अलाव जलाकर लोग का समूह तापते नजर आए। वहीं कुछ की शिकायत थी कि सर्दी वापस बढऩे के बाद भी निगम चिन्हित स्थानों पर अलाव के लिए लकड़ी नही डाल रहा है।
तिल व गजक पर दिखी भीड़

सर्द बडऩे के साथ ही गजक, गर्म दूध और जलेबी कचौरी की दुकान पर लोगों की भीड़ नजर आई। वही रात में गराडू के ठेले पर लोगों की भीड़ देखी गई। सर्द
कम करेने के लिए लोग गर्म खाद्य पदार्थ का सेवन कर रहे थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो