scriptvideo देशभक्ति के गीतों के साथ निकली तिरंगा पद यात्रा, भारत माता की हुई आरती | neemach news | Patrika News

video देशभक्ति के गीतों के साथ निकली तिरंगा पद यात्रा, भारत माता की हुई आरती

locationनीमचPublished: Jan 25, 2019 09:18:58 pm

Submitted by:

Mahendra Upadhyay

-अभाविप ने निकाली 101 फीट की तिरंगा यात्रा-शहर के प्रमुख मार्गों से निकली यात्रा में उमड़े सैंकड़ों विद्यार्थी

patrika

video देशभक्ति के गीतों के साथ निकली तिरंगा पद यात्रा, भारत माता की हुई आरती

नीमच. गणतंत्र दिवस के एक दिन पूर्व शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा विशाल तिरंगा पद यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। जिसमें देशभक्ति गीतों की गूंज दूर दूर तक सुनाई दे रही थी। जिस मार्ग से १०१ फीट की तिरंगा पद यात्रा निकली, शहरवासियों द्वारा फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। तिरंगा यात्रा फोरजीरो चौराहे पर पहुंची, जहां पर भारत माता की आरती की गई।
भारत गौरव व लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से शुक्रवार को अभाविप द्वारा दशहरा मैदान से तिरंगा यात्रा प्रारंभ की गई। जो विजय टॉकिज चौराहा, टेगौर मार्ग, कमल चौक, फ्रूट मार्केट चौराहा, फव्वारा चौक, बारादरी, नया बाजार, घंटाघर, जाजू बिल्डिंग, पुस्तक बाजार होते हुए फोरजीरो चौराहे पर पहुंची। तिरंगा यात्रा में सैंकड़ों की संख्या में अभाविप के पदाधिकारी सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित थे। फोरजीरो चौराहे पर भारत माता की आरती कर भारत माता के जयकारे लगाए गए।
तिरंगा पद यात्रा के आगे डीजे पर मेरा रंग दे बसंती चोला, मेरी जान तिरंगा है आदि देशभक्ति के गीत गूंज रहे थे। इस अवसर पर अभाविप के नीमच, मंदसौर, रतलाम विभाग संयोजक लोकेश चांगल, जिला संयोजक रवि पाटीदार, जिला छात्रा प्रमुख ऋतु जाट, नगर मंत्री जयेश सेठिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आकाश नैनवाया आदि शामिल थे।
—————–

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो