scriptट्रक ने मारी बाइक सवारों को टक्कर, तीन घायल | neemach news | Patrika News

ट्रक ने मारी बाइक सवारों को टक्कर, तीन घायल

locationनीमचPublished: Jan 30, 2019 07:51:15 pm

Submitted by:

Mahendra Upadhyay

गंभीर रूप से घायल महिला को किया उदयपुर रैफर

patrika

ट्रक ने मारी बाइक सवारों को टक्कर, तीन घायल

नीमच. फोरलेन पर ग्राम घसुंडी के समीप बुधवार सुबह करीब 10 बजे ट्रक (कंटेनर) चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन बाइक सवार घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए उदयपुर रैफर किया गया है।
जिला चिकित्सालय से मिली जानकारी अनुसार शंकरलाल पिता खिंबालाल पाटीदार (50), बसंतीबाई पति मोड़ीराम पाटीदार (70) और केसरबाई पति शंकरलाल पाटीदार (45) तीनों निवासी ग्राम कराडिय़ा महाराज पारिवारिक कार्य से बाइक से ग्राम केली राजस्थान जा रहे थे। इस बीच तेज गति से आ रहे ट्रक के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाद ट्रक भी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया। हादसे की जानकारी मिलते ही तुरंत नयागांव टोल की एम्बुलेंस से तीनों घायलों को जिला चिकित्सालय लाया गया। अस्पताल में उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल बसंतीबाई पाटीदार को उदयपुर रैफर किया गया। दोनों घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर नयागांव चौकी से भी पुलिस बल अस्पताल पहुंच गया था। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

…………………….

कलेक्टोरेट नीमच में शहीद दिवस मनाया गया

कलेक्टोरेट में शहीद दिवस पर दो मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि।
नीमच. बुधवार को कलेक्टोरेट सहित जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में शहीद दिवस मनाया गया। कलेक्टोरेट में सुबह 11 बजे सभी कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान करने वाले शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर अपर कलेक्टर विनयकुमार धोका, संयुक्त कलेक्टर वीपी ङ्क्षसह, डिप्टी कलेक्टर अरविन्द्रसिंह माहौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टोरेट परिसर स्थित सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रख कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो