scriptvideo यातायात पुलिस की समझाइश का लोगों पर असर नहीं | neemach news | Patrika News

video यातायात पुलिस की समझाइश का लोगों पर असर नहीं

locationनीमचPublished: Feb 05, 2019 08:48:58 pm

Submitted by:

Mahendra Upadhyay

– यातायात सप्ताह एक सरकारी कार्यक्रम बनकर रह गया- यातायात पुलिस के सामने से ही निकल रहे, नियमों की अवेहलना कर वाहन- सड़क सुरक्षा सप्ताह में हेलमेट रैली निकाली

patrika

video यातायात पुलिस की समझाइश का लोगों पर असर नहीं

नीमच। यातायात पुलिस करीब २८ साल से आमजनता और वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए सड़क सुरक्षा सप्ताह के माध्यम से अभियान चला रही है। इसके तहत आम जनता को यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ ही हादसों से बचाव के उपाय बताए जाते हैं। इसके बाद भी पुलिस लोगों को जागरूक नहीं कर पाई है। आम जनता भी यातायात नियमों का पालन करने मे ंरुचि ले रही है। आलम यह है कि बढ़ते शहर के साथ ही यातायात अव्यवस्था बद से बदतर हो गई है। ऐसे में यातायात सुरक्षा सप्ताह महज औपचारिक बनकर रह गया है। स्वयं यातायात पुलिसकर्मी मोची की छपरे के नीचे बैठकर वहीं से सिटी बजाकर अपने कर्तव्य को पूरा कर रहा है। जबकि कई नियमों को तोडऩे वाले उसकी सिटी पर भी ध्यान नहीं दे रहें हैं और रेड सिग्नल में चौराहा पार कर रहें है। मानो यातायात नियम एक माखौल बनकर आमजन के बीच रह गया है।
अगर ध्यान दिया जाए तो पिछले 28 सालों के भीतर शहर चार गुणा बढ़ चुका है। इसके साथ ही वाहनों की संख्या भी चार गुणी हो चुकी है। इससे सड़कों पर यातायात का दबाव काफ ी बढ़ गया है। इसकी वजह से सड़क दुर्घटनाएं भी बढ़ी हैं। इन बातों को उच्च न्यायालय ने गंभीरता से लेते हुए लोगों में ट्रैफिक सेंस जगाने के लिए जागरुक लाने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस विभाग को हाईटेक तरीके से यातायात व्यवस्था को संचालित करने को कहा गया। इसी के तहत शहर में सिग्नलए लेफ्ट साइड फ ्री, जेब्रा क्रांसिंग नजर आ रही है। लेकिन पुलिस विभाग लोगों को जागरूक करने के मामले में पीछे रह गई है। आम लोग भी बेखौफ ट्रैफिक नियमों को तोड़ते नजर आते हैं। गाडिय़ों की संख्या के हिसाब से सड़कों का विकास भी नहीं हो पाया है। यह पुलिस विभाग के लिए बड़ी समस्या है। इधर यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन कर पुलिस लोगों को समझाइश देना चाह रही है। इसके लिए बकायदा जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। स्वयं सेवी संस्था से मिलकर भी स्कूली बच्चों को यातायात का पाठ पढ़ाया जा रहा है। लेकिन इसका परिणाम नहीं दिख रहा है। लोग यातायात नियमों को मानने को तैयार ही नहीं है। साफ है कि पुलिस विभाग का सड़क सुरक्षा सप्ताह महज दिखावा बनकर रह गया है।

हेलमेट की अनिवार्यता भूले
शहर अंतर्गत कुछ मुख्य मार्ग ऐसे हैं, जहां सालों से बेतरतीब यातायात है। इसमें फव्वारा चौक, कमलचौक, प्लेटिनियम चौराहा, मैसी चौराहा, निगम चौराहा पर यातायात नियम को तोड़ते वाहन चालक को आसानी से देख सकते है। वहंीं शहर में ९० फीसदी तो बिना हेलमेट के ही बाइक चलाते वाहन चालक दिखेंगे। मानो हेलमेट की अनिवार्यता तो वाहन चालक भूल ही गए हैं।
सिग्रल वाले चौराहों का हाल
सिग्नल वाले चौक. चौराहों में लेफ्ट साइड फ ्री रखना है, ताकि बाई ओर जाने वाले वाहन चालकों को रुकना ना पड़े। लेकिन शहर के किसी भी सिग्नल में लेफ्ट साइड फ ्री नहीं है। इसका मुख्य कारण लोगों में ट्रैफिक सेंस का ना होना है। रेड सिग्नल होने पर लोग पूरी सड़क पर वाहन खड़े कर देते हैं। लेफ्ट साइड जाने वाले वाहनों को जगह नहीं मिल पाती। लोग इसके लिए जागरूक नहीं है। पुलिस भी समस्या दूर करने ज्यादा ध्यान नहीं दे रही।
सिग्नल का नहीं हो रहा पालन
प्रमुख चौक चौराहों में लगे सिग्नल का पालन सही ढंग से नहीं हो रहा है। लेकिन रेड सिग्नल में खड़े वाहन चालक बेधड़क सिग्नल तोड़कर आगे बढ़ जाते हैं। इस बीच दूसरी गाडिय़ां बीच चौक में फं स जाती हैं। इससे जाम की स्थिति पैदा होती है। यह हाल सभी सिग्नल में देख जा सकता है। वहीं चौराहे पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी भी चौराहे से नदारद रहता है। वह मोची की गुमटी की छांव में बैठकर वहीं से सिटी बजाकर ड्यूटी पूरी करता है।
औपचारिक हेलमेट वाहन रैली
30 वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह पर आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक बनाने पुलिस प्रशासन द्वारा आयोजित की गई हेलमेट वाहन रैली, कलेक्टर एवं एस.पी. द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एंव पुलिसकर्मी शमिल हुए। 30 वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर मंगलवार को पुलिस प्रशासन की अगुवाई में हेलमेट वाहन रैली का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर आयोजित हेलमेट वाहन रैली को कलेक्टर राजीव रंजन मीणा एवं पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सगर द्वारा हरी झंडी दिखाकर पुलिस कन्ट्रोल रूम से रवाना किया। हेलमेट वाहन रैली में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। वाहन रैली में जिला पुलिस बल नीमच, विशेष सशस्त्र बल, एवं होमगार्ड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हेलमेट वाहन रैली में हिस्सा लिया। लगभग 200 दो पहिया वाहनों पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हेलमेट वाहन रैली में हिस्सा लिया और यातायात सुरक्षा उपकरणो का उपयोग करने एवं यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया। वाहन रैली पुलिस कन्ट्रोल रूम से प्रारंभ होकर फ ोर जीरों, विजय टाकीज चौराहा, चौपड़ा चौराहा, पुस्तक बाजार, जाजु बिल्डिंग, बारादरी होते हुए पुलिस कन्ट्रोल रूम पर समाप्त हुई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो