scriptvideo यादे माता की जयंती महोत्सव में उमड़ा प्रजापति समाज | neemach news | Patrika News

video यादे माता की जयंती महोत्सव में उमड़ा प्रजापति समाज

locationनीमचPublished: Feb 08, 2019 08:39:09 pm

Submitted by:

Mahendra Upadhyay

-मेवाड़ा प्रजापति समाज नवयुवक मंडल के तत्वावधान में निकला विशाल चल समारोह-जगह-जगह हुआ चल समारोह का भव्य स्वागत

patrika

video यादे माता की जयंती महोत्सव में उमड़ा प्रजापति समाज

नीमच. यादे माता की जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुवार को मेवाड़ा प्रजापति समाज नवयुवक मंडल के तत्वावधान में भव्य चल समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सैंकड़ों की संख्या में प्रजापति समाज के महिला, पुरूष व युवाओं ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया। चल समारोह में डीजे पर बिखर रही भजनों की स्वरलहरियों पर झूमते गाते चल रहे समाजजन आकर्षण का केंद्र रहे।
मेवाड़ा प्रजापति समाज की कुलदेवी यादे मां का जयंती महोत्सव प्रजापति समाज द्वारा धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसके तहत गुरुवार को चल समारोह यादे माता मंदिर स्कीम नंबर ९ से शुरू हुआ। जो कुम्हारा गली, घंटाघर, नया बाजार, बारादरी, फव्वार चौक, फ्रूट मार्केट, कमल चौक, विजय टॉकिज चौराहे होते हुए टाऊन हाल पहुंचकर सम्पन्न हुआ। जहां पर समाज की प्रतिभाओं व समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया।
भव्य चल समारोह शहर के जिस मार्ग से निकला, विभिन्न समाजजनों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया, चल समारोह में दो सफेद अश्वों पर धर्मध्वजा लिए समाजजन सवार थे, वहीं ढोल पार्टी पर झूमते गाते यादे माता के जयकारे लगाते हुए युवा चल रहे थे। इसी के पीछे डीजे पर बिखर रही भजनों की स्वरलहरियों पर महिलाएं झूमती हुई चल रही थी। इसके बाद बच्चों की ट्रेन थी, जिसमें समाज के काफी बच्चे बैठे थे। चल समारोह में पुरूष सफेद परिधान व चुनरी वाले साफे में थे, वहीं महिलाएं चुनरी वाली साडिय़ों में आकर्षण का केंद्र रही।
——————-

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो