script

संजीवनी उद्यान में श्रमदान कर मनाया बसंत पंचमी पर्व

locationनीमचPublished: Feb 11, 2019 07:20:32 pm

Submitted by:

Mahendra Upadhyay

संजीवनी उद्यान में श्रमदान

patrika

संजीवनी उद्यान में श्रमदान कर मनाया बसंत पंचमी पर्व

नीमच. बसंत पंचमी का पर्व शहर के पर्यावरण प्रेमियों ने संजीवनी उद्यान में श्रमदान कर मनाया। गिरधारीलाल पंवार ने बताया कि रविवार को शहर के पर्यावरण प्रेमी साथियों ने सुबह 9 बजे संजीवनी उद्यान महू-नसीराबाद रोड किनारे पहुंचकर उद्यान में 3 घंटे तक श्रमदान किया। बसंत पंचमी पर्व पर सरस्वतीजी की पूजा अर्चना की। उद्यान में लगे सभी फल व फूलदार एवं औषधीय पौधों की सुरक्षा हेतु स्वच्छता अभियान चलाया गया। पौधे प्रेमियों ने प्रकृति के महत्व एवं पर्यावरण की रक्षा हेतु महू-नसीराबाद रोड से गुजरने वाले राहगिरों को ‘बचाओ जल, जीव व जंगलÓ के महत्व को समझाते हुए इनकी रक्षा हेतु संकल्प दिलाया। पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाने के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया। समाजसेवा के इस पुनीत आयोजन में शहर की सामाजिक संस्था संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था के सरंक्षक नवीन अग्रवाल, अध्यक्ष जगदीश शर्मा, संस्था के सचिव किशोर बागड़ी, रमेश मोरे, मोहम्मद नजीर, आरके सिन्हा, नीमा लामा, योगराजसिंह चौहान, गिरधारीलाल पंवार, डा. राकेश वर्मा, गोपाल कृष्ण आदि ने श्रमदान में सहभागिता निभाई।

……………………..


कांग्रेसजनों ने पायलट जयंती पर किया आयोजन

जीरन. किसानों के हितेषी लोकप्रिय नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के पिताजी और देश में हरित क्रांति के जनक स्वर्गीय राजेश पायलट की जयंती रविवार को गांधी चौक नए बस स्टैंड पर मनाईगई।
सर्वप्रथम स्वर्गीय राजेश पायलट के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। उपस्थितजनों ने नारे लगाए की जब तक सूरज चांद रहेगा तब तक राजेश पायलट का नाम रहेगा। जंयती के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव तरूण बाहेती ने कहा कि राजेश पायलट किसानों के हितेषी नेता थे। उन्हें देश में हरित क्रांति के जनक के नाम जाना जाता था। वे हमेशा किसानों के हित के लिए काम करते थे। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष एवं किसान नेता रमेश राजोरा ने कहा कि राजेश पायलट एक सामान्य गुर्जर परिवार में से थे। वे दिल्ली की गलियों में दूध बेचते थे। बाद में पायलट बने। उनका पूरा नाम राजेश्वर विधुड़ी था, परन्तु जब पहली बार इंदिरा गांधी ने राजस्थान के भरतपुर से लोकसभा का चुनाव लडऩे को कहा तब वह राजेश पायलट के नाम से चुनाव लड़े। इसके बाद उनका नाम राजेश पायलट हो गया था। जीरन ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद दक ने कहा कि राजेश पायलट जननायक थे इसलिए उन्होंने नौकरी छोड़कर जनता की सेवा करने का रास्ता चुना। केन्द्रीय मंत्री रहकर किसानों और आम जानता के हित में कई निर्णय लिए। कार्यक्रम में युवा नेता इमरान खान एडवोकेट, युकां नगर अध्यक्ष पवन शर्मा, किसान नेता मुकेश मेड़ीवाला, बालूभाई मेरावत, राकेश मेरावत, देवीलाल गायरी, वीरेंद्र जारेरिया, दीपक सरगरा, गोरीशंकर भट्ट आदि ने संबोधित किया। संचालन इमरान खान ऐडवोकेट ने किया। आभार राकेश मेरावत ने माना।

ट्रेंडिंग वीडियो