scriptvideo पखवाड़ा बीतने के बाद भी नहीं आई खाते कन्यादान की राशि | neemach news | Patrika News

video पखवाड़ा बीतने के बाद भी नहीं आई खाते कन्यादान की राशि

locationनीमचPublished: Feb 14, 2019 05:59:53 pm

Submitted by:

Mahendra Upadhyay

– मुख्यमंत्री कन्या विवाह में सरकार ने एफडी की जगह थमा दिया ४८ हजार का पत्र – सरकार बदलने के बाद बढ़ी सहयोग की राशि, तत्काल नहीं मिला लाभ- मुख्यमंत्री कन्या विवाह की हालत

patrika

video पखवाड़ा बीतने के बाद भी नहीं आई खाते कन्यादान की राशि

नीमच। प्रदेश की सरकार बदली और उसकी के साथ मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह की रीति-नीति भी बदल गई।मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना का उद्देश्य गरीब, जरूरतमंद और बेसहारा परिवारों की बेटियों, विधवा, तलाकशुदा महिलाओं की शादी के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। वर्ष 2006 में इसे मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के नाम से प्रारंभ भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा किया गया था। लेकिन उसके बाद वर्ष 2015 में प्रदेश सरकार बदलने के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इसका नाम बदलकर मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना कर दिया गया। जहां पूर्व में जरूरत का सामान और 28 हजार की एफडी दंपत्ती को सरकार देती थी। इस बार आई नई कांग्रेस सरकार ने रीति और नीति में बदलाव करते हुए विवाह अनुदान की राशि तो दोगुनी अर्थात ५१ हजार रुपए कर दी है, लेकिन राशि की एफडी नवदंपत्ती को हाथोहाथ नहीं सौंपी है। नतीजन उन्हें विभाग की लालफीताशाही में लंबी दूरी तय कर गुजरना पड़ रहा है। विवाह के समय 48 हजार राशि के पत्र सौंपे गए थे। जिनकी राशि १५ दिन बीतने के बाद भी खातों में नहीं आई है।
जनपद कार्यालय पदस्थ ओएस जीएस शर्माने बताया कि गत वर्ष में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 28 हजार रुपए स्वीकृत होते थे। जिसमें तीन हजार व्यवस्था पर और पांच हजार विवाह पर खर्च के काटे जाते थे। इस प्रकार कुल 20 हजार की एफडी का चैक विवाह के दौरान उन्हें सौंपा जाता था। इस वर्ष नियमों में बदलाव हुआ है। इस बार सरकार ने अनुदान की राशि दोगुनी कर दी है। जिसके तहत अब राशि ५१ हजार रुपए नवदंपत्ती को सौंपी जा रही है। लेकिन इस बार एफडी चैक के स्थान पर स्वीकृति पत्र सौंपा गया है। उसके बाद यह सूची सामाजिक न्याय विभाग में जाएगी। वहां से कन्या के खाते में राशि डाली जाएगी। सभी के खाते में 48 हजार की राशि डलेगी। तीन हजार विवाह व्यवस्था खर्च के नाम पर काटा जाएगा। इन्होंने विवाह के समय तीन से चार दिन में राशि कन्याओं के खाते में जमा होने की बात कही थी। अब पंद्रह दिन बीतने को आए। उसके बाद भी तीन-चार दिन और की समय की बात कह रहे है। अभी तक सामाजिक न्याय विभाग को सूची नहीं भेजी है। उसके बाद वहां भी समय लगेगा। कन्या का दान अब कब उनके खाते में पहुंचेगा। यह तो समय ही बताएगा।
तीन-चार दिन में रुपए मिलने का कहा है
नीमच निवासी मोहन ने बताया कि उसकी शादी नयागांव निवासी आशा पुत्री भंवरलाल से मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत नीमच में एक फरवरी को हुआ था। इस दौरान उन्हें ४८ हजार रुपए राशि का सरकारी सहायता पत्र मिला था। उस समय दो से तीन दिन में रुपए खाते में आने की बात कही थी। रुपए अभी तक नही आए। आज जनपद जाकर पूछातो उन्होंने तीन-चार दिन और लगने की बात कही है। पिछली बार तो चैक हमारे रिश्तेदारी में थमा दिए थे।
जनपद सीईओ मारीषा शिंदे से सीधी बात
पत्रिका- मेडम कन्या विवाह योजना के तहत विवाहित जोड़ों को सरकार की सहायता के रूप में प्रदान ५१ हजार की राशि उनके खाते में अभी तक नहीं पूछी, देरी की वजह।
जनपद सीईओ- अभी जावरा के दूल्हे के डॉक्यूमेंट को लेकर इश्यू है। उससे मंगवाए गए है। उसके डॉक्यूमेंट आने के बाद सभी की सूची सामाजिक न्याय विभाग भेज दी जाएगी। वहां से खातों में रुपए डलेंगे।
पत्रिका-कितने दिन में सूची जाएगी
जनपद सीईओ- अभी दो से तीन दिन कम से कम और लगेंगे। जिसके बाद सूची को सामाजिक न्याय विभाग को भेज दी जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो