scriptvideo मिजल्स रूबैला टीका लगने के बाद दो बच्चों की तबीयत बिगड़ी | neemach news | Patrika News

video मिजल्स रूबैला टीका लगने के बाद दो बच्चों की तबीयत बिगड़ी

locationनीमचPublished: Feb 15, 2019 09:40:19 pm

Submitted by:

Mahendra Upadhyay

तहसीलदार वहां पर उसे देखने पहुंचे।

patrika

video मिजल्स रूबैला टीका लगने के बाद दो बच्चों की तबीयत बिगड़ी

नीमच। जिले के बैलारी गांव और कुचडौद में स्कूल में रूबैला टीका लगने के बाद तबीयत बिगडऩे पर परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद डीपीसी पीएस गोयल व तहसीलदार वहां पर उसे देखने पहुंचे।
प्राप्त जानकारी अनुसार बैलारी गांव निवासी तरूण पिता नर्सिंगदास बैरागी उम्र आठ वर्ष को गांव के ही सरकारी स्कूल में उसे दोपहर दो बजे मिजल्स रूबैला को टीका लगया गया था। वह कक्षा तीसरी का छात्र है। उसकी घर पहुंचते तबीयत बिगड़ गई। उसे चक्कर आना और उलटी हो रही थी। जिसे परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दूसरी ओर कुचडौद गांव निवासी दयावती पुत्री शंकरलाल भांभी उम्र १२ वर्ष वह गांव के निजी सरस्वती स्कूल में पढती है। जिसे बुधवार को टीका लगा था। उसकी तबीयत बिगडऩे पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जिसकी तबीयत में अब सुधार है।

……………………………………………………………………….

भारत विकास परिषद की नवीन कार्यकारिणी गठित
-कैलाश सोनी अध्यक्ष, देवेन्द्र शर्मा सचिव, अनिल त्रिवेदी कोषाध्यक्ष चुने गए
जावद. भारत विकास परिषद शाखा जावद के सदस्यों की बैठक स्थानीय रावला कुआ बालाजी मंदिर पर सम्पन्न हुई। बैठक में नवीन सत्र 2019-21 की कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। प्रांत द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारी आदित्य मालू, प्रांतीय महासचिव सुनील सिंहल, प्रांतीय कोषाध्यक्ष प्रदीप चौपड़़ा के निर्देशन में सभी सदस्यों की आपसी सहमति से अध्यक्ष पद पर कैलाश सोनी, सचिव पद पर देवेन्द्र शर्मा और कोषाध्यक्ष पद पर अनिल त्रिवेदी को मनोनित किया गया।
भाविप शाखा जावद के पिछले वर्ष के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए शाखा द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों भारत को जानो प्रतियोगिता, वस्त्र वितरण, कंबल वितरण सहित कई आयोजन, स्थायी प्रकल्प एम्बुलेंस आदि का विशेष रूप से उल्लेख किया गया। नवीन कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष राजेश चाण्डक, दिनेश डाढ़, महिला संयोजिका डॉ. रचना सिंहल को नामित किया गया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष राघवेन्द्र तिवारी, सचिव अनिल काबरा, संरक्षक दिलीप राठी, विरेन्द्र चौधरी, विनय सिंघानिया, गोविंद प्रजापत, निर्मल गोयल, राजेश गोयल, पुखराज गोयल, दिलीप तिवारी, गोपाल शर्मा, विपिन नागदा, पिन्टू बंग, ओमप्रकाश बालदी, दिपेश जोशी, अरूण सोलंकी, बलराम मूलचंदानी, बलराम चाण्डक, चन्द्रप्रकाश सारड़ा, लक्ष्मणसिंह तंवर, मनोज धनवानी, मधुसुदन मुछाल, राजेन्द्र बोथरा, सचिन गोखरू आदि सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी मीडीया प्रभारी दिपेश जोशी द्वारा दी गई।
………….
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो