scriptदिव्यांगों ने लिया उदयपुर झील का लुत्फ, बाग बगीचों की करी सैर | neemach news | Patrika News

दिव्यांगों ने लिया उदयपुर झील का लुत्फ, बाग बगीचों की करी सैर

locationनीमचPublished: Feb 19, 2019 09:53:07 pm

Submitted by:

Mahendra Upadhyay

-किताबी ज्ञान के साथ साथ बच्चों के बौद्धिक स्तर को बढ़ाने किया शैक्षणिक भ्रमण-सीडब्ल्युएसएन छात्रावास के बच्चों को मिली मौज मस्ती की सौगात

patrika

दिव्यांगों ने लिया उदयपुर झील का लुत्फ, बाग बगीचों की करी सैर

नीमच. जैसे ही दृष्टिबाधित, अस्थिबाधित, मानसिक और मुकबधिर दिव्यांगों को उदयपुर की झील में नाव की सवारी और मछली घर सहित अन्य स्पॉटों की सैर करवाई तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। दिनभर बच्चों ने प्राकृतिक सौंदर्य के साथ ही सैर सपाटे का आनंद लिया। वहीं शाम होते ही सांवरिया सेठ के दर्शन करते हुए वापस नीमच की ओर रूख किया।
मंगलवार को सीडब्ल्युएसएन छात्रावास में रहने वाले दिव्यांगों को एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाया गया, इस अवसर पर बच्चों के साथ खुद डीपीसी डॉ पीएस गोयल, एपीसी एसआर श्रीवास्तव सहित एमआरसी राजेंद्र अहीर, विशेष शिक्षक मंगल प्रजापत, गोविंद वर्मा, अनिल बैरवा, ओम श्रीवास्तव सहित काफी संख्या में बच्चे थे। जिन्हें उदयपुर में मछली घर का भ्रमण करवाया गया, जहां उन्हें करीब १०० प्रकार की मछलियां दिखाई गई। इसी के साथ उन्हें उदयपुर की झील में नाव की सवारी करवाई। वहीं गुलाब बाग, सज्जन बाग, फतेह सागर, सहेलियों की बावड़ी, बॉयोलॉजिकल पार्क, आदि बाग बगीचों का भी भ्रमण करवाया गया। ताकि बच्चे किताबी ज्ञान के साथ साथ प्राकृतिक चीजों को भी नजदीक से देखें व उनका लुत्फ ले सकें। इस दौरान लौटते समय बच्चों को मंडफिया सांवरिया सेठ भी ले जाया गया।
जानकारी देते हुए एपीसी श्रीवास्तव ने बताया कि यूं तो हर माह ही बच्चों को उनके बौद्धिक विकास के लिए छोटे मोटे टूर पर ले जाया जाता है। लेकिन साल में एक दो बार उन्हें बड़े टूर पर भी ले जाया जाता है। जिससे बच्चों को किताबों के ज्ञान के साथ ही बाहरी ज्ञान में भी वृद्धि होती है। क्योंकि जीव जंतु, पशु, पक्षी, विभिन्न प्रजाति के पौधे, मछलियां, बाहर के लोग, प्राकृतिक सौंदर्य आदि का ज्ञान होता है। उन्हें हर चीज के बारे में विस्तार से समझाने के लिए साथ में विशेष शिक्षक भी साथ रहे, जिन्होंने सांकेतिक भाषा में हर चीज के बारे बारिकी से समझाया गया।
——————

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो