नीमच

फोरलेन किनारे मिली बोरे में लाश

सकराना और घसुंडी के बीच सड़क किनोर

नीमचFeb 22, 2019 / 09:16 pm

Mahendra Upadhyay

फोरलेन किनारे मिली बोरे में लाश

नीमच। हाईवे पर सकराना और घसुंडी के बीच सड़क किनोर एक बोरे में लाश गुरुवार दोपहर शव मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी मिलते ही एएसपी जितेंद्र सिंह पंवार और पुलिस बल मौके पर पहुंंचा। घटनास्थल की तस्दीक कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर में रखवा दिया है। शव करीब तीन से चार दिन पुराना है।
थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह सिसौदिया ने बताया कि सकराना और घसुंडी के बीच बाबूलाल के खेत में सड़क किनारे एक बोरे से बदबू आने पर संदेहास्पद मानते हुए उसने डायल १०० पर दोपहर करीब डेढ बजे सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो बोरे एक व्यक्ति का शव निकला। शव करीब तीन-चार दिन पुराना होने से सड़ गया था। जिसमें कीड़े लग गए थे। जिससे उसका चेहरा नहीं पहचाना जा पा रहा है। वहीं उसके पास से ऐसे कोई चीज नहीं मिली, जिससे उसकी शिनाख्त हो पाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर में रखवाया है। संभवत: उसका गलो घोंटकर अन्य स्थान पर हत्या के बाद शव को बोरे में बंद कर अन्य स्थान पर साक्ष्य छुपाने के लिए फेंका गया। वहीं मृतक के दाहिने हाथ को भी जलाया गया है। जिस पर शायद उसका नाम गुदा था। उसकी पहचान छुपाने के लिए जलाया गया है। मृतक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष है। फिलहाल हत्या में प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के शिनाख्त के प्रयास किए जा रहें है। थानों में गुमशुदगी के आधार पर उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
 

 
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.