scriptvideo बंपर आवक में दाम गिरते ही किसानों ने किया हंगामा, डेढ़ घंटे तक बंद रहा नीलाम | neemach news | Patrika News

video बंपर आवक में दाम गिरते ही किसानों ने किया हंगामा, डेढ़ घंटे तक बंद रहा नीलाम

locationनीमचPublished: Feb 28, 2019 08:41:15 pm

Submitted by:

Mahendra Upadhyay

-सीधे एक से डेढ़ हजार रुपए की गिरावट आने से फैला किसानों में आक्रोश-गेट बंद कर जताया आक्रोश, एसडीएम, मंडी सचिव की समझाईश के बाद थमा हंगामा

patrika

video बंपर आवक में दाम गिरते ही किसानों ने किया हंगामा, डेढ़ घंटे तक बंद रहा नीलाम

नीमच. लहसुन के दाम में सीधे हजार पंद्राह सौ की गिरावट देख किसान अचानक भड़क उठे। औने पौने दाम पर बिक रही लहसुन से आक्रोशित किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया, कोई लहसुन उठाकर मारने लगा, तो किसी ने लहसुन के गिरते दामों का कारण मिलीभगत बताते हुए व्यापारियों से लेकर मंडी कर्मचारियों तक को खारी खोटी सुनाई, ऐसे में जब किसानों का आक्रोश हद से पार होने लगा तो सभी अपनी जान बचाकर तीतर बितर हो गए। वहीं किसानों ने गेट बंद कर हंगामा शुरू किया तो करीब डेढ़ घंटे तक नीलामी प्रभावित रही।
बतादें की लहसुन मंडी में बुधवार को करीब ३० हजार बोरी लहसुन की आवक हुई थी। जिसके कारण मंडी में अंदर करीब २० से २५ हजार बोरी के ढेर थे, वहीं मंडी के बाहर भी करीब १० हजार बोरी से अधिक लहसुन वाहनों पर लदी नजरआ रही थी। जिसका मुख्य कारण नई लहसुन की पैदावार मंडी में आना है। मंडी में बुधवार को फस्र्ट ऊंटी एकदम बेस्ट क्वालिटी अधिकतम 3500 से 4000 रुपए क्ंिवटल तक बिकी , वहीं सामान्य लहसुन के दाम 1700-1800 ही रहे, पुरानी और हल्की लहसुन तो पानी के दाम बिक रही थी। इसी के चलते किसान आक्रोशित हो गए थे।
यह हुआ मामला
बुधवार को बंपर आवक होने के कारण लहसुन के दाम काफी गिर चुके थे। जो लहसुन एक दिन पहले तक पांच से साढ़े पांच हजार रुपए क्ंिवटल तक बिक रही थी। वही लहसुन बुधवार को सीधे एक से डेढ़ हजार रुपए क्ंिवटल गिर चुकी थी। बुधवार को सुबह ९ बजे से शांतिपूर्वक नीलाम चला, फिर लंच के बाद करीब 1.30 बजे फिर नीलाम शुरू हुआ, तो करीब ढ़ाई बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से चला, लेकिन इसी बीच जब किसानों की लहसुन औने पौने दाम पर बिकने लगी तो कुछ किसान भड़क उठे, और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया, आक्रोशित किसान पहले तो मंडी कार्यालय पहुंचे, जहां मंडी सचिव को अवगत कराया, इसके बाद फिर मंडी गेट पर आकर गेट बंद कर हंगामा शुरू कर दिया, इस दौरान लहसुन फेंका फांकी भी हुई। जिससे मंडी कर्मचारियों सहित अन्य लोगों को लगी भी सही, आक्रोशित किसानों को देखकर मंडी में नीलाम बोली लगा रहे कर्मचारी भी अपनी जान बचाकर भागे, वहीं मंडी व्यापारी भी तीतर बीतर हो गए।
मंडी में बढ़ता हंगामा देखकर बघाना पुलिस, एसडीएम क्षितिज शर्मा, मंडी सचिव संजीव श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और किसानों के साथ ही व्यापारियों को समझाईश देकर मंडी नीलाम चालु करवाया गया, इस प्रकार दोपहर करीब 2.30 बजे से 4 बजे तक नीलाम पूर्ण रूप से प्रभावित रहा। जिसके बाद शाम ४ बजे नीलाम चालु होने के बाद फिर चार से पांच हजार बोरी लहसुन की नीलामी हुई। लेकिन करीब डेढ़ घंटे तक नीलामी प्रभावित होने के कारण काफी किसानों को मंडी में ही रात गुजारनी पड़ेगी। क्योंकि करीब 5 से 6 हजार बोरी लहसुन का नीलाम प्रभावित हो गया।
वर्जन.
कुछ किसानों को भाव में असंतोष था, उन्हें समझाया गया, वहीं व्यापारियों को भी उचित निर्देश देकर मंडी नीलाम शुरू करवाया गया। आवक अधिक होने के कारण दाम में आ रही गिरावट के कारण किसानों में असंतोष नजर आ रहा था, जिन्हें समझाईश दी गई। कहीं किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ, हमने स्वयं ने मौके पर खड़े होकर मंडी का व्यवस्थित संचालन करवाया।
-संजीव श्रीवास्तव, मंडी सचिव
———-

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो