script

सेना को खुली छूट दे दें तो भारत ही नहीं विश्व से आतंकवाद खत्म हो जाएगा

locationनीमचPublished: Mar 05, 2019 04:41:12 pm

Submitted by:

Mahendra Upadhyay

-भारत विकास परिषद की नवीन कार्यकारिणी का दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न

patrika

सेना को खुली छूट दे दें तो भारत ही नहीं विश्व से आतंकवाद खत्म हो जाएगा

नीमच. जावद भारत विकास परिषद शाखा जावद की वर्ष 2019-21 की कार्यकारिणी का दायित्व ग्रहण समारोह रविवार को अंतर्राष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के आचार्य जगदगुरु 1008 स्वामी रामदयाल महाराज के सानिध्य, सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक ओमप्रकाश सकलेचा के मुख्य आतिथ्य एवं भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय मंत्री अरविन्द बंडी, परिषद के क्षेत्रीय सचिव प्रदीप अग्रवाल, प्रांतीय अध्यक्ष ईश्वर पटेल, प्रांतीय महासचिव सुनील सिंहल, प्रांतीय कोषाध्यक्ष प्रदीप चोपड़ा की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर उपस्थित जनमानस को संबोधित करते हुए स्वामी रामदयाल महाराज ने कहा कि ज्ञान के समान पवित्र चीज कोई नहीं है। संसार में ज्ञान के द्वारा ही सभी काम होते हैं। ज्ञान उपासना करवाता है, सेवा करवाता है, समृद्ध बनाता है और अज्ञान उपहास कराता है। संसार में ज्ञानी, अज्ञानी दोनों हैं। इसी का नाम जगत है। ज्ञानी बनकर अपना जीवन पावन बनाएं। राम धर्म, रोटी धर्म, राष्ट्र धर्म में राष्ट्र धर्म को जिंदा रखना अनिवार्य है।
आपने आगे कहा कि भारत शक्ति प्रदत्त राष्ट्र है। इसका नमूना 26 फरवरी को देखने को मिला है और जो हमने देखा है उससे लगता है कि भारत की सत्ता पर बैठा व्यक्ति अगर सेना को खुली छूट दे दे तो भारत से ही नहीं सम्पूर्ण विश्व से आतंकवाद खत्म हो सकता है। देश के प्रधान सेवक ने 56 इंच का सीना दिखा दिया है। पड़ोसी राष्ट्र की दोगली नीति व झूठ का पुलिंदा पूरा विश्व जानता है।
स्वामी ने आगे कहा कि पहले भी राष्ट्र के प्रधान सेवक बस में बैठकर पड़ोसी से दोस्ती करने गए थे। लेकिन बदले में पड़ोसी ने पीठ में कारगील रूपी छुरा घोंपा था। अगर उस समय बस पर नहीं टैंक पर बैठकर जाते तो शायद न कारगील होता और न ही संसद पर हमला और न ही ताज होटल पर हमला होता। पुलवामा में 44 जवानों की शहादत मन को द्रवित कर रही थी। मन में दर्द था पर हमें गर्व है कि हमारी सेना ने उसका बदला लेते हुए 300 आतंकवादियों को मार दिया। परंतु कुछ लालची और स्वार्थी लोग उन शहीद रणबांकुरों की शहादत को भुलाकर आतंकवादियों के मारे जाने के भी सबूत मांग रहे हैं। ऐसे लोगों को पहले अपने ही बाप की औलाद होने का सबूत देना चाहिए और शर्म के मारे डूब मरना चाहिए।
इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद सुधीर गुप्ता एवं क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सकलेचा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। भारत विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष ईश्वर पटेल ने जावद शाखा के नवीन पदाधिकारियों एवं सदस्यों को सपत्नी शपथ दिलाकर दायित्व ग्रहण कराया। भारत विकास परिषद शाखा जावद के नवनियुक्त अध्यक्ष कैलाश सोनी, सचिव देवेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल त्रिवेदी एवं सदस्यों ने शपथपूर्वक दायित्व ग्रहण किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। महिला मंडल द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया एवं परिषद के संस्थापक अध्यक्ष दिलीप राठी ने स्वागत भाषण दिया। इस मौके पर छात्रा शुभांगी लाल ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया। इस समारोह के लिए शंकर प्लाजा निशुल्क उपलब्ध कराने पर विपिन नागदा एवं परिषद के मीडिया प्रमुख दीपेश जोशी का स्वामीजी के हाथों सम्मान किया गया। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के सलाहकार मंडल सदस्य दिलीप राठी, प्रदीप चोपड़ा, वीरेंद्र चौधरी, निरंजन गोयल, मनोज धनवानी, राघवेंद्र तिवारी, उपाध्यक्ष राजेश चांडक, दिनेश दाढ़, बलराम मूलचंदानी, संगठनमंत्री विनोद काबरा, संजय शर्मा, राजेश गोयल, सुधीर चोपड़ा, सहसचिव मधुसूदन मुछाल, राजेंद्र बोथरा, विनय सिंघानिया, प्रवक्ता एवं मीडिया प्रमुख गोविंद प्रजापत, दीपेश जोशी, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के डॉ रचना कमलेश सिंहल, राजीव पाठक, भारत को जानो राष्ट्रीय समूह गान, गुरु वंदन छात्र अभिनंदन प्रकोष्ठ के रामस्वरूप काबरा, अरुण सोलंकी, लालचंद अग्रवाल, लक्ष्मणसिंह तंवर, सेवा प्रमुख अनिल काबरा, चंद्रप्रकाश सारड़ा, पूरणमल अहीर, अनिल चेलावत, विजय बंग, ओमप्रकाश बाल्दी, विपिन नागदा, सदस्यता विस्तार प्रभारी दिलीप तिवारी, बलराम चांडक, पुखराज गोयल, पर्यावरण प्रमुख नंदकिशोर झंवर, रवि ओझा, अरुण ओझा, गोपालकृष्ण शर्मा, सचिन गोखरू, पूनमसिंह चौहान सहित नगर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
————–

ट्रेंडिंग वीडियो