ग्रुप केन्द्र नीमच के डीआईजी राजीव रंजन कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि यह हमारे लिए बड़े ही गर्व एवं हर्ष का विषय है कि स्वयं गृहमंत्री राजनाथ सिंह द्वारा उद्घाटन कर हमें गौरवान्वित किया है। इससे हमारे जवानों एवं उनके परिजनों को आसानी से अवासीय क्वार्टर मिल जाएंगे, जो कि पहले हम क्वार्टरों की कमी के कारण उपलब्ध करवाने में असमर्थ थे। वहीं नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की नीमच सीआरपीएफ की जन्मस्थली है और यहां का किला देश के स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का भी साक्षी है। स्वतंत्रता की पहली गोली यहीं चली थी। उन्होने सभी जवानों एवं उनके परिजनों को इस परियोजना के अनावरण के मौके पर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में ग्रुप केन्द्र नीमच के कमांडेंट मनोज कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन दिया तथा सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का अंत जन-गन-गण-मन के गायन के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुधीर गुप्ता (सांसद) तथा दिलीप सिंह परिहार (विधायक) के साथ-साथ नगरपालिका नीमच के जनप्रतिनिधि एवं नीमच के कलेक्टर राजीव रंजन मीणा, पुलिस अधीक्षक राकेश सगर, भा.पु.से. तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त क्षेत्रीय कावा अध्यक्षा मोनालिका कुमार, आर.टी.सी. के डी.आई.जी. अशोक साम्याल एवं नीमच स्टेशन में सी.आर.पी.एफ. के सभी संस्थानों के वरिश्ठ अधिकारीगण, अन्य अधिकारीगण, जवान, उनके परिजन, बच्चे एवं महिलाएं भारी संख्या में मौजूद रहे।