scriptहोलाष्टक में नहीं होंगे मांगलिक कार्य, 14 मार्च अलसुबह से होगा प्रारंभ | neemach news | Patrika News

होलाष्टक में नहीं होंगे मांगलिक कार्य, 14 मार्च अलसुबह से होगा प्रारंभ

locationनीमचPublished: Mar 07, 2019 04:44:53 pm

Submitted by:

Mahendra Upadhyay

-14 से शुरू होगा होलाष्टक

patrika

होलाष्टक में नहीं होंगे मांगलिक कार्य, 14 मार्च अलसुबह से होगा प्रारंभ

नीमच. शहर सहित अंचलों में होली की तैयारियां शुरू हो चुकी है। शहर के मुख्य मार्ग और चौराहों पर भी होली के डंडे स्थापित नजर आ रहे हैं। इस बार होलाष्टक १४ मार्च से प्रारंभ हो जाएगा। इस दौरान किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्य नहीं किए जाएंगे। क्योंकि यह आठ दिन का समय अशुभ माना जाता है।
पंडित राजेंद्र पुरोहित ने बताया कि इस बार होलिका दहन 20 मार्च को होगा, वहीं 21 मार्च हो धुलेंडी मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि होलाष्टक 14 मार्च अलसुबह 5 बजे से प्रारंभ होगा, जो होली के दिन तक रहेगा। उन्होंने बताया कि होलिका ने काफी तपस्या की थी, जिसके चलते ब्रह्मा ने वरदान दिया था कि अग्नि उसे स्पर्श नहीं कर पाएगी, लेकिन यह वरदान तब तक ही था, जब तक की वह अच्छे काम करेगी। ऐसे में होलिका ने भक्त प्रहलाद को लेकर अग्नि में प्रवेश किया। जो कि अनिष्ट की गिनती में आता है। जिसके कारण होलिका जल गई और भक्त प्रहलाद बच गया। इसी लिए होली के दिन बुराईयों को छोड़कर अच्छाई की ओर अग्रसर होने की बात कही जाती है।
पंडित पुरोहित ने बताया कि होलाष्टक के दौरान कोई भी मांगलिक कार्य जैसे ग्रह प्रवेश, शादी ब्याह आदि नहीं किए जाने चाहिए। होलिका दहन का मुहूर्त २० मार्च को ९ बजे से १०.३० तक अमृत, 10.30 से 12 चर, १२ से ०१.३० रोग, १.३० से ३ काल व ३ से ०४.३० बजे तक लाभ रहेगा। इस कारण होलिका दहन रात ९ से १२ के बीच उत्तम रहेगा।
—————

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो