scriptपूर्व सीएम नीमच जिले से करेंगे चुनावी शंखनाद | neemach news | Patrika News

पूर्व सीएम नीमच जिले से करेंगे चुनावी शंखनाद

locationनीमचPublished: Mar 08, 2019 07:01:07 pm

Submitted by:

Mahendra Upadhyay

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह भी करेंगे सभा

patrika

पूर्व सीएम नीमच जिले से करेंगे चुनावी शंखनाद

नीमच. लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर गुरुवार को जिला भाजपा कार्यालय पर बैठक आहूत की गई। 10 मार्च को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजङ्क्षसह चौहान सरवानिया महाराज में जनसभा से चुनावी शंखनाद करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष हेमंत हरित, नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार, जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, पूर्व विधायक कैलाश चावला, जिला पंचायत अध्यक्ष अवंतिका जाट, लोकसभा प्रभारी महेंद्र भटनागर, नगरपालिका अध्यक्ष राकेश पप्पू जैन की विशेष उपस्थिति में बैठक आहूत की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष हरित ने बताया लोकसभा चुनाव को लेकर 10 मार्च को जिले के सरवानिया महाराज से भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव विशाल जनसभा को संबोधित कर चुनावी शंखनाद करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री की जनसभा की तैयारियों के लि जिले के 13 मंडलों के पदाधिकारियों आदि की एक बैठक शुक्रवार को रखी गईहै। गुरुवार को आहूत बैठक में जिला मंडल के मोर्चा प्रकोष्ठ को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में जिला महामंत्री बंसीलाल राठौड़, श्याम काबरा, वीरेंद्र पाटीदार, सत्यनारायण गोयल, मोहन खिंची, संतोष चोपड़ा, कमलेश मंत्री सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित थे। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा ने दी।

…………………………


डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी मण्डल की आवश्यक बैठक आज
नीमच। मध्यप्रदेष के पूर्व यशस्वी मुख्यमंत्री एवं जन जन के लाडले शिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेष अध्यक्ष राकेश सिंह का 10 मार्च को सरवानिया महाराज आगमन हो रहा है, जहां से लोकसभा चुनाव का बिगुल बजेगा।
उक्त जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी विनीत पाटनी ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एक आवष्यक बैठक आज सायं 6 बजे जिला भाजपा कार्यालय तपोभूमि पर रखी गई है। मंडल अध्यक्ष श्रीराम गोडबोले, महामंत्री सुनील कटारिया एवं मुकेश सिसोदिया ने सभी पार्टी पदाधिकारी, वार्ड अध्यक्ष, वार्ड पार्षद एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता से उक्त आवश्यक बैठक में समय पर उपस्थित होने का आव्हान किया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो