scriptमहिला दिवस पर महकी व्यंजनों की खुशबू, खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमा का बंधा समा | neemach news | Patrika News

महिला दिवस पर महकी व्यंजनों की खुशबू, खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमा का बंधा समा

locationनीमचPublished: Mar 08, 2019 09:20:11 pm

Submitted by:

Mahendra Upadhyay

-विभिन्न महिला संगठनों ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

patrika

महिला दिवस पर महकी व्यंजनों की खुशबू, खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमा का बंधा समा

नीमच. जिलेभर में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जहां महिलाओं ने एक से बढ़कर व्यंजन बनाए, तो दूसरी ओर खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समा बांध दिया। वहीं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने महिलाओं का सम्मान कर आज की नारी को हमेशा सशक्त बने रहने के लिए जागरूक किया।

पाटीदार छात्रावास में पाटीदार महिला मंडल द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिता के आयोजन के साथ महिला दिवस मनाया गया, इस अवसर पर एक मिनट गेम शो, भाषण प्रतियोगिता, गायन प्रतियोगिता सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन के साथ ही महिलाओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य कृष्णा पाटीदार, पाटीदार महिला मंडल अध्यक्ष सुनिता पाटीदार, नैना पाटीदार, नगर अध्यक्ष रजनी पाटीदार आदि उपस्थित रही। जिन्होंने महिलाओं को सशक्त बनाने की शपथ ली।

सिंधी सोश्यल ग्रुप द्वारा भाग्येश्वर महादेव मंदिर स्थित आलमचंद्र हाल में बेटियों पर आधारित टेली फिल्म, बेटों का होता सम्मान, बेटियों का होता तिरस्कार पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन किया गया। साथ ही समाज की वरिष्ठ महिलाओं एवं प्रतिभावान छात्राओं का सम्मान किया गया।

———-
नमो ग्रुप महिला मोर्चा ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
वृद्ध महिलाओं का पुष्पमाला पहनाकर किया सम्मान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज नमो ग्रुप महिला मोर्चा द्वारा जिलाध्यक्षा प्रियंका माहेश्वरी के नेतृत्व में नारी शक्ति दिवस पर वृद्ध महिलाओं का सम्मान किया गया। जिलाध्यक्ष प्रियंका माहेश्वरी ने बताया कि इस अवसर पर सभी ने नारी शक्ति को ओर सशक्त बनाने की शपथ ली। इस अवसर पर संबोधित करते हुए महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रिंकू पंवार ने बताया कि भारत में महिलाएं हर श्रेत्र में आगे हैं चाहे वह झांसी की रानी थी या फिर कल्पना चावला हो, हर श्रेत्र में नारी शक्ति आगे रही है।
———–
कृषि विज्ञान केन्द्र ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् नई दिल्ली के निर्देशानुसार कृषि विज्ञान केन्द्र पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में उप संचालक कृषि नगिन सिंह रावत, जिले की विभिन्न संस्थाओं जैसे स्वयं सहायता समूह, एनजीओ, महिला समूह एवं कृषक महिलाएं उपस्थित थी। केन्द्र के प्रमुख डॉ. सीपी पचोरी ने कार्यक्रम की रुपरेखा बतायी एवं महिलाओं की खेती में भागीदार के साथ लघु उद्योग धंधों में भी सशक्त भूमिका के बारे में चर्चा की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगीन सिंह रावत ने जिले में बने महिला स्वयं सहायता समूह की चर्चा की। इन समूहों से जुड़ी महिलाएं को कृषि के अलावा समूह बनाकर छोटे छोटे कुटीर उद्योग स्थापित कर स्वयं का रोजगार सृजन करने के बारे में बताया। महिला वैज्ञानिक डॉ. शिल्पी केरकेट्टा ने महिलाओं की विभिन्न क्षेत्रों में सशक्त भूमिका प्राचीन समय से ही होने की बात कही। वर्तमान में विभिन्न शासकीय योजनाएं महिलाओं को सशक्त बनाने एवं उनके सर्वांगीण विकास के लिए चलाई जा रही है। कृषि प्रसार वैज्ञानिक डॉ. पीएस नरुका ने महिलाओं के लिए चल रही योजनाओं के पर्याप्त प्रचार प्रसार की बात कही। जिससे अधिक से अधिक महिलाएं लाभान्वित हो सके।
इस अवसर पर वाराणसी (काशी) उत्तर प्रदेश से प्रधानमंत्री का स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए सम्बोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में कुल 48 कृषक महिलाओं के साथ विभिन्न संस्थाओं एवं एनजीओ की 12 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. एसएस सारंग देवोत ने किया एवं डॉ जेपी सिंह ने आभार माना।
—————
धन की पेटी और घर में बेटी किस्मत वालों को ही मिलती है

चाईल्ड रिलीफ मिशन फाउंडेशन नीमच ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में ग्राम कनावटी में शासकीय माध्यमिक विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। संस्था द्वारा विद्यालय की प्राचार्य मिनाक्षी जोशी, अध्यापिका रजनी शर्मा, शिक्षिका कुसुम मरावी एवं शिक्षिका अनामिका सैनी को संस्था प्रतिनिधियों संरक्षक पवन कुमरावत, अध्यक्ष अनूप चौधरी, संयुक्त सचिव महेश सूत्रकार, सदस्य रितु राठौर एवं नरेंद्रसिंह बोराणा द्वारा सम्मानित किया तथा विद्यालय की छात्रा ममता को तहसील स्तर पर गायत्री परिवार द्वारा आयोजित सांस्कृतिक ज्ञान परीक्षा में तहसील में द्वितीय स्थान प्राप्त होने पर पुरस्कार भेंट कर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर बेटी बचाओं पर आधारित स्लोगन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया। जिसमें चालीस बच्चों ने भाग लिया, जिसमें प्रथम स्थान सुहाना खान, द्वितीय स्थान अशिन और तृतीय स्थान पर राजेश रहे।
————
सीआरपीएफ में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सीआरपीएफ के मैन्स क्लब में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सुचित्रा परिहार रहीं। कार्यक्रम में महिलाओं ने अपने-अपने विचार रखे तथा नारी सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढऩे के अवसरों पर चर्चा की।
क्षेत्रीय कावा अध्यक्षा मोनालिका कुमार ने नारी तु नारी बन, अबला नहीं तु सबला बन कविता से शुरूआत की तथा आज के दौर में नारी किस प्रकार सशक्त है। उन्होंने कहा कि हमें अपने परिवार से ही अपनी बेटियों, बहनों को सशक्त करना होगा। इसी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य प्रदर्शन किया गया। नीमच शहर से अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 10 महिलाओं, जिसमें सिस्टर जया, डॉ. अंजू जोशी, डॉ. आशा चौधरी, संगीता अग्रवाल, कुषा ग्रोवर एवं परिवार कल्याण केन्द्र से चंदा देवी, सीता देवी और बिलकीस बानो श्सामिल थीं, सभी को पौधे तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आरटीसी की महिला रिक्रूट द्वारा भी प्रस्तुति दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम के सभी सहभागियों को उपहार एवं प्रशिस्त पत्र दिए गए। इस अवसर पर स्टेशन के अधिकारियों की पत्नियों ने भाग लिया। परिवार कल्याण केन्द्र की सभी महिलाओं ने भी शिरकत की ।
———–
आकांक्षा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा कनावटी में मनाया महिला दिवस

आकांक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष ज्योति बैंस ने बताया कि आकांक्षा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा गांव कनावटी में महिला दिवस के अवसर पर सीआरपीएफ से रिटायर महिला व गांव की प्रतिभाशाली महिला का फुल माला राधाकृष्ण की प्रतिमा देकर सम्मान किया गया । इस अवसर पर मनकूल बाई, राम कन्या बाई, संतोष बाई, मायादेवी पंवार, सनगा दास बाई का सम्मान किया।
—————–
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो