scriptvideo वीरो की शहादत का अपमान करने वालों को धक्का मारकर बाहर निकालों- शिवराज सिंह | neemach news | Patrika News

video वीरो की शहादत का अपमान करने वालों को धक्का मारकर बाहर निकालों- शिवराज सिंह

locationनीमचPublished: Mar 10, 2019 08:56:58 pm

Submitted by:

Mahendra Upadhyay

-कांग्रेस के झांसे के बाद मामा याद आता हैकि नहीं, आचार संहिता से पहले सरवानिया महाराज गांव में की सभा- हर-हर मोदी और घर-घर मोदी का दिया नारा

patrika

video वीरो की शहादत का अपमान करने वालों को धक्का मारकर बाहर निकालों- शिवराज सिंह

नीमच। लोकसभा चुनाव को लेकर सरवानिया महाराज में आमसभा को संबोधित करने तेज कड़कड़ाती धूप में दो घंटे देर से दोपहर २.१८ बजे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे, जिसके बाद कुछ ही देर में धूप से गई भीड़ भी लौट आई और खाली कुर्सी भर गई। शिवराज सिंह ने आते ही अपनी मधुर और लच्छेदार बातों में तेज आवाज में कहा कि आप सभी को ह्दय से प्रणाम करता हूं। नीमच जिले में तीनों सीटे भाजपा को जिताई हैं। आप पर जान देने को जी चाहता है। यहां की जनता को शिश झुकाकर अभिनंदन करता हूं। आप तेज धूप में बैठकर के पसीना बहाकर सभा का सुन रहें हैं। आपके पसीने की एक-एक बूंद का कर्जा सेवक सेवा कर भाजपा पार्टी चुका देगी। अब चुनावी युद्ध का बिगुल बज चुका है। सामने वाली सेना का सेना पति तक नहीं है, जबकि भाजपा का सेना पति कौन है, आप सभी जानते है, यशस्वी नेता मोदी है। उनकी जीत के लिए आमजन को सभा के दौरान संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सहित पूर्व केबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्रा, प्रदेश महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, सांसद सुधीर गुप्ता और तीनो विधानसभा के विधायक उपस्थित थे।
शिवराज सिंह ने संबोधन के दौरान आक्रोश भरकर कहा कि मुंबई ब्लास्ट की भयावहता को आप सभी जानते है, उस समय कांग्रेस की सरकार थी। इनकी इतनी हिम्मत नहीं थी कि पाकिस्तान सीामा में वायुसेना को भेजकर आंतकियों पर तबाही बरसाई जाए। बल्कि मुंबई ब्लास्ट फिल्म बनवाने का काम किया है। पुलवामा में ४० जवानों शहीद हुए, भारत माता की सेवा के लिए रक्त एक-एक बूंद जवानों ने दे दी, लेकिन भारत अब वह भारत नहीं था। यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आगे होकर हम किसी को छेडेंगे नहीं और अगर किसी ने छेड़ा तो उसे छोडेंगे नहीं। देश की वायुसेना ने पलभर में पाकिस्तान की सीमा में घुसकर आंतकियों को तबाह कर दिया और नए भारत का उदय हुआ है। एक कांग्रेस नेता का नाम लेने पर भी नहाना पड़ेगा, यह कैसा नेता है जो मध्यप्रदेश में पैदा हुआ है, मैँ नाम नहीं लूंगा आप समझ गए होंगे। वह कहता है कि दुर्घटना थी, जवानों की शहादत का अपमान कर वालों पर धितकार है। वहीं दूसरे नेता बीके हरिप्रसाद कहते है कि फिक्सिंग है। एयर स्ट्राइक के सबूत मांगते है। वीरों की शहादत का अपमान होने दोगे क्या। सुन लो राहुल गांधी भारतीय जनता पार्टी तुम से सवाल करती है। उस दिन अच्छे बयान दे रहे थे कि भारत की आत्मा पर हमला है, हम सेना के साथ है। अब तुम्हारे नेता दुर्घटना और फिक्सिंग कह रहें हैं। राहुल गांधी सच बोल रहे हैं या तुम्हारे नेता। तुम्हारा कांग्रेस पार्टी पर कंट्रोल नहीं है। कोई भी कुछ कहता है, नेता अनकंट्रोल है। सच क्या है, तुम्हे बताना पड़ेगा। जरा सी गैरत है तो इन दोनों नेताओं को धक्का मारकर पार्टी से बाहर कर दो या फिर तुम्हारे कहने में कह करहे है, मोदी को श्रेय मिल जाएगे, हम मारे जाएंगे। भ्रम फैलाओ तरह-२ की बत करो। अरे बहन भाई हमारे सेनापति नरेंद्र मोदी और सामने बुआ, बबुआ, बाबू है, दीदी है।पता नहीं कौन-२ है, महागठ बंधन नही महाठग बंधन है। नेता कौन है, बारात सज रही है, बराती आ गए, बैंड आ गया, दूल्हा कौन है, पता नही है। कैसी शादी होगी। ढाई महिने पहले भारतीय जनता पाटी्र सरकार कैसी थी, दिल से बता दो। आचार संहिता लगने से पहले किसान के मोबाइल पर मैसेज आ गया कर्ज माफी आचार संहिता के बाद देखूंगा। राहुल वायदा तुमने किया था, किसानों को कर्ज माफ करोंगे। अब वायदा तुम्हे निभाना पड़ेगा, हम निभवाएंगे। इसके लिए चाहे सड़क पर उतरना पड़े। किसानों पर रोज खनन पर प्रकरण दर्ज हो रहे है।पांच से दस हजार रुपए लेकर नलकूप पर खोदने दिए जा रहें हैं7 सरका हर चीज की रेट फिक्स है। बोलो जी क्या-क्या खरीदोंगे बाजार में यहां सभी बिकती है। समर्थन मूल्य का भाव नहीं मिल रहा है। प्याज ५० पैसे किलो बिक रहा है। मामा याद आ रहा है या नहीं। संबल योजना, बिजली का बिल माफ, गर्भवती की रशि तक नहीं मिल रही है। मोदी से ऐसे चमकते है, जैसे बैल को लाल कपड़ा बता दिया हो। सरकार में रहकर पहले कलम की ताकत से सेवा कर रहे थे और अब सड़क पर आकर लड़कर सेवा करेंगे। अन्याय सहना अन्याय करने से बड़ा पाप होता है। यह मत सोचना मामा मुख्यमंत्री नहीं है, दम अभी बाकी है। क्योकि टाइगर अभी जिंदा है। जो कसर विधानसभा में रही वह लोकसभा में निकाल देना।

ट्रांसफर उद्योग खोलकर रोजगार दे रही सरकार
राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्जमाफी, बिजली माफी व अन्य योजनाओं के साथ छलावा कर रही है, यहां तक की बेरोजगारों को चार हजार मासिक भत्ते की घोषणा की, लेकिन मिला, नहीं मिला। सरकार रोजगार दिया है, ट्रासफर उघोग खोलरकर, टेलीफोन बूथ वाली सरकार है, सिक्का नहीं डालोगे तो काम नहीं होगा। माल लाओ लायन आर्डर ले जाओ अर्थात माल आने पर आर्डर ले जाओ। पटवारी की तरह आईएएस और आईपीएस के तबादले हो रहे हैं। किसानो के कर्जमाफ नहीं हुए हैं। कांग्रेस के विधायक कभी भी स्ट्राइक कर सकते हैं। देश को बचाना है तो मोदी लाना है। वहीं पूर्व केबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आचार संहिता लगी नहीं उससे पहले किसानों के मोबाइल पर मैसेज आ गया किसानों का कर्ज माफ नहीं होगा। झूठ की बुनियाद पर सरकार खड़ी है। दस दिन में दो लाख का कर्ज माफ करना था, किसी किसान का हुआ है, नहीं। राहुल गांधी ने कहा था कि किसान का कर्ज माफ नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री बदल देंगे अब बदल तो सात मुख्यमंत्री। रोजगार के नाम पर बकरी चराने और बैंड बाजे बजाने का काम सरकार देने का काम कर रही है। अब कांग्रेस सरकार का बैंड बजाने का समय आ गया है। देश के सम्मान और स्वाभिमान के लिए मोदी को वोट दे और भाजपा को वोट दे।
जहां दुनिया गर्व कर ही विपक्ष सरकार सबूत मांग रही है
प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने संबोधन में कहा कि आज पूरे विश्व में भारत का मान-सम्मान गौरव शिखर पर है। भारत की सेना दुनिया की ताकतवर सेनाओं में एक मानी जा रही है। पहले भी सेना बहादुर थी, लेकिन पहले सेना को सरकार ने छूट नहीं दी। दुनिया आज भारत की सेना की प्रशंसा कर रही है। वहां कांग्रेस सरकार सबूत मांग रही है। इंदिरा गांधी बोली थी कि गरीबी हटाओ, क्या गरीबी हटी, कभी किसी ने सोचा था कि प्रधानमंत्री आवास योजना में पक्का मकान मिलेगा। उज्जवला योजना से घर जगमग होगा। कांग्रेस सरकार ने ५५ साल में २५ लाख इंदिरा आवास बांटे और भाजपा सरकार ने ढाई करोड़ मकान दिए हैं। कांग्रेस ने १३ करोड़ गैस कनेक्षन दिए है, भाजपा ने १५ करोड़ गैस कनेक्शन दिए है। केंद्र सरकार ने आयुष्मान योजना के तहत किसी भी गरीब को बीमारी से मरने नहीं देने का संकल्प लिया है। जिसके तहत पांच लाख तक का उपचार हो रहा है। आजा किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओं पर प्रकरण दर्ज किए जा रहे है। भाजपा कार्यकर्ता पीछे हटने वाला नहीं और न ही डरने वाला है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो