script21 वीं सदी में 16 हजार 16 युवा पहली बार करेंगे मतदान | neemach news | Patrika News

21 वीं सदी में 16 हजार 16 युवा पहली बार करेंगे मतदान

locationनीमचPublished: Mar 11, 2019 12:08:55 pm

Submitted by:

Mahendra Upadhyay

– विधानसभा चुनाव के बाद 10 हजार 777 मतदाता बढ़़े – आदर्श आचार संहिता लागू होने के जिले में धारा 144 भी लगी

patrika

21 वीं सदी में 16 हजार 16 युवा पहली बार करेंगे मतदान

नीमच. विधानसभा चुनाव के बाद अब मई माह में लोकसभा चुनाव होना है। प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। विधानसभा चुनाव के बाद जिले में अब तक १० हजार ७७७ मतदाता बढ़े हैं। लोकसभा चुनाव में जिले में १६ हजार १६ मतदाता पहली बार मताधिकार का उपयोग करेंगे। यह भी कहा जा सकता है कि २१वीं सदी में ये युवा मतदाता पहली बार मतदान करेंगे।
जिले में बढ़े १९ हजार २९१ मतदाता, नाम कटे ८ हजार ५१४
यह जानकारी कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय निर्वाचन आयोग की ओर से लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान करने के बाद आदर्श आचार संहिला लागू हो गई है। इसके बाद जिले में किसी भी प्रकार का धरना प्रदर्शन या रैली निकालने के लिए पहले अनुमति लेना होगी। जिले में तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधात्मक आदेश(धारा १४४) भी लागू कर दिया गया है। विधानसभा चुनाव में जहां जिले में कुल ५ लाख ५६ हजार ३३३ मतदाता थे, वहीं लोकसभा चुनाव के चलते २२ फरवरी तक जिले में मतदाताओं की संख्या बढ़कर ५ लाख ६७ हजार ११० हो गई है। अब जिले में २ लाख ९१ हजार ६०७ पुरूष और २ लाख ७५ हजार ४९८ महिला मतदाता हो गए हैं। जिले में कुल ५ थर्ड जेंडर है। मनासा विधानसभा क्षेत्र में कुल ३ हजार ८२३ मतदाता बढ़े हैं। नीमच में ४ हजार ५७१ और जावद में २ हजार ३८३ मतदाता बढ़ेे हैं। इस मान से मनासा में कुल एक लाख ८४ हजार ६१४, नीमच में २ लाख १४ हजार ५९९ और जावद विधानसभा में एक लाख ६७ हजार ८९७ मतदाता हो गए हैं। जिले में कुल १९ हजार ९२१ मतदाता बढ़े हैं। इनमें से ८ हजार ५१४ मतदाताओं के नाम काटे भी गए हैं। नाम उन मतदाताओं के काटे गए जिनके नाम जांच में दो बार मिले या जिन्होंने जिला छोड़ दिया या जिनकी मृत्यु हो गई। इस मान से विधानसभा चुनाव के बाद लोकसभा चुनाव में कुल १० हजार ७७७ मतदाताओं के नाम बढ़े हैं। जिले में जितने नाम जोड़े गए हैं इनमें १६ हजार १६ मतदाता २१वीं सदी में पहली बार मतदान करेंगे। इनमें मनासा में ५ हजार २२८, नीमच में ५ हजार ९८१ और जावद में ४ हजार ८०७ मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। कलेक्टर ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने की तारीख से १० दिन पहले तक मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े जा सकेंगे।
कुल ७४१ मतदाता केंद्रों पर डलेंगे वोट
कलेक्टर मीना ने बताया कि जिले में कुल ७४१ केंद्रों पर मतदान होगा। इनमें कुल १६० संवेदनशील और ५९२ सामान्य पोलिंग बूथ है। मनासा में कुल २४८ मतदान केंद्रों में से २०० सामान्य और ५१ संवेदनशील, नीमच में कुल २७७ में से २२६ सामान्य और ५४ संवेदनशील तथा जावद में कुल २१६ में से १६६ सामान्य और ५५ संवेदनशीन मतदान केंद्र है। निर्वाचन कार्य में कुल ३११ वाहन लगेंगे। इनमें १४९ बस, १२४ जीप और ३८ मेजिक शामिल रहेगी। इसके अतिरिक्त ६०८ वाहन रिजर्व में रखे जाएंगे। चुनाव कार्य में कुल ६००० कर्मचारी अधिकारी लगेंगे। पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सगर ने बताया कि एक जनवरी से अब तक जिले के विभिन्न आपराधिक मामलों में बड़ी संख्या में आरोपियों की धरपकड़ की गईहै। एक हजार २२० प्रकरणों में २ हजार ३६४ आरोपियों पर कार्रवाई की गई है। राजस्थान से लगी सीमा पर जांच के लिए टीम का गठन किया गया है। लोकसभा चुनाव के लिए पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहेगा। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सदैव तैयार रहेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो