scriptराजयोग साधना केन्द्र का भव्य शुभारंभ निकाली विशाल वाहन रैली | neemach news | Patrika News

राजयोग साधना केन्द्र का भव्य शुभारंभ निकाली विशाल वाहन रैली

locationनीमचPublished: Mar 11, 2019 12:27:47 pm

Submitted by:

Mahendra Upadhyay

राजयोग मेडिटेशन जीवन जीने की सहज एवं सुंदर कला हैदृ सविता दीदी

patrika

राजयोग साधना केन्द्र का भव्य शुभारंभ निकाली विशाल वाहन रैली

नीमच. सिंगोली में आयोजित कार्यक्रम में अन्तरराष्ट्रीय ब्रह्माकुमारी संस्थान की सबझोन संचालिका राजयोगिनी बीके सविता दीदी ने कहा कि विषम परिस्थितियों में राजयोग मेडिटेशन व्यक्ति को हर परिस्थिति में अपने आपको समायोजित कर सरल, सहज और खुशहाल जीवन जीने का विश्वास उत्पन्न करता है। सिंगोली के लिए राजयोग साधना केन्द्र एक अनमोल ईश्वरीय वरदान सिद्ध होगा।
वे सिंगोली तहसील में राजयोग साधना केन्द्र के शुभारंभ अवसर पर आयोजित विशाल आध्यात्मिक समागम को संबोधित कर रहीं थी। कार्यक्रम में पूर्व विधायक व जैन समाज के एक सशक्त स्तंभ दुलीचन्द जैन ने कहा कि सिंगोली के लिए ये परम सौभाग्य है कि इतने छोटे स्थान पर इतनी विशाल अन्तरराष्ट्रीय संस्था ब्रह्माकुमारी ने तनाव मुक्ति के लिए राजयोग साधना केन्द्र का प्रकल्प उपलब्ध कराया है। इतनी शालीनता, सुसभ्यता और भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत ऐसा आयोजन सिंगोली में मैंने पहली बार देखा है। यह चमत्कार देखकर अभिभूत हूूं कि 25-26 वर्षों से ब्रेन कैंसर झेल रहे व्यक्ति को खुशहाल रूप में इस मंच का संचालन करते हुए देख पा रहा हूूं। अवश्य ही राजयोग की शक्ति महान होगी। दुलीचंद जैन कार्यक्रम के सूत्रधार एवं संचालक ब्रह्माकुमारी संस्थान के नीमच एरिया डायरेक्टर राजयोगी बीके सुरेन्द्र जैन के बारे में विशाल जनसभा में उपस्थित लोगों को बता रहे थे। कार्यक्रम की शुरुआत में नीमच की वैदिका गेहलोत ने सुंदर स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद सिंगोली के नवीन राजयोग साधना केन्द्र की प्रभारी राजयोगिनी बीके महानन्दा दीदी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। मीना दीदी ने सभी को आत्म स्मृति का चंदन तिलक प्रदान किया। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि नगर परिषद सिंगोली की अध्यक्ष सुनिता राजकुमार मेहता ने सिंगोली नगर में रायजोग केन्द्र की स्थापना के लिए ब्रह्माकुमारी संस्थान का कोटिश: आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं भी राजयोग साधना का लाभ अवश्य लूंगी। साथ ही नगरवासियों से भी आह्वान करूंगी कि वे इस सुअवसर का लाभ लें और अपने जीवन को तनाव मुक्त बनाएं। इस अवसर पर नगर के सुविख्यात समाजसेवी एवं विभिन्न समाजों के प्रमुख घीसालाल पटवा, प्रकाश नागौरी, जिनेन्द्र पितलिया, राधेश्याम पालीवाल आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित कर साधना केन्द्र की सफलता हेतु शुभकामनाएं दी।
मंच पर ही लोगों ने गुटका पाउच समर्पित किए
कार्यक्रम का सर्वाधिक आकर्षणमय दीप प्रज्जवलन रहा। विशाल जनसमुदाय द्वारा खड़े होकर सर्वशक्तिवान परमात्मा के सम्मान में ध्यान और विश्व शांति का आव्हान किया गया। इस दीप प्रज्जवलन कार्यक्रम में सभी मंचासीन अतिथियों के अलावा प्रकाश गांधी, डा. सरफराज हुसैन, हीरालाल धाकड़, राजेन्द्रकुमार जैन, अतुलकुमार मेहर, रामलाल धाकड़, हरीश शर्मा, मोहनलाल धाकड़, अजीत जैन, मुकेश माहेश्वरी आदि ने सहायोग किया। संचालक बीके सुरेन्द्र जैन एवं राजयोगिनी सविता दीदी के आव्हान पर बड़ी संख्या में उपस्थिजनों ने व्यसन मुक्ति का निर्णय लिया। इस आह्वान पर बड़ी संख्या में लोगों ने मंच पर ही गुटखे के पाउच सविता दीदी के श्रीचरणों में समर्पित किए। साथ ही शपथ ली कि आजीवन में नशामुक्त रहकर और एक उच्च स्तरीय राजयोगी साधक बनकर ही समाज को सकारात्मक संदेश दूंगा। आभार प्रदर्शन राजयोग साधना केन्द्र की स्थापना में प्रमुख रूप से सक्रिय एवं सहयोगी पूर्व शिक्षा अधिकारी छोगालाल सगीतला ने किया। उपस्थित सभी जनसमुदाय ने राजयोग साधना केन्द्र का अवलोकन किया एवं गहन शांति अनुभूति कक्ष का दर्शन कर पवित्र प्रसाद भी प्राह्य किया। इस आध्यात्मिक समागम की शुरूआत के पूर्व नगर में लगभग एक किलोमीटर लम्बी विशाल वाहन रैली निकाली गई। इसमें सवार सैकड़ों राजयोगी साधकों ने शिवध्वज लहराते हुए सभी नगर वासियों को शांति एवं सद्भावना का संदेश दिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो