script

परशुराम जयंती महोत्सव कार्यालय का हुआ शुभारंभ, चढ़ाई ध्वजा

locationनीमचPublished: Mar 11, 2019 07:22:04 pm

Submitted by:

Mahendra Upadhyay

ढोल ढमकों के साथ गूंजे भगवान परशुराम के जयकारे

patrika

परशुराम जयंती महोत्सव कार्यालय का हुआ शुभारंभ, चढ़ाई ध्वजा

नीमच. सकल ब्राह्मण समाज के आराध्यदेव राजराजेश्वर भगवान परशुराम की जयंती आयोजित करने के लिए रविवार को सुबह 11 बजे कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विशाल ध्वजा भी फहराई गई।
एलआईसी चौराहे के समीप स्थित आंजना काम्प्लेक्स में कार्यालय प्रारंभ होने के बाद परशुराम जयंती के आयोजन को भव्य रूप देने के लिए भी युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई है। कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यालय का शुभारंभ और ध्वजा पूजन पंडित उमाशंकर खले, लक्ष्मण शर्मा, पंडित रामेश्चर शर्मा, गौरव पारिख, राकेश शास्त्री, योगेश शर्मा ने मंत्रोच्चार व संकल्प के साथ किया गया। अध्यक्ष शैलेष जोशी ने बताया कार्यालय पर प्रतिदिन पूजा.अर्चना और आरती होगी। साथ ही आयोजन की रूप रेखा तैयार करने के लिए प्रतिदिन शाम 7 से रात 9 बजे में समिति पदाधिकारियों की बैठकें भी आयोजित की जाएंगी। परशुराम जंयती पर 5 से 7 मई तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जयंती महोत्सव के तहत 5 मई को सुबह 8 बजे से वाहन रैली निकाली जाएगी। रैली में सिर्फ दो पहिया वहन ही शामिल रहेंगे। साथ ही इसी दिन शाम 4 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी रखा गया है। 6 मई को सुबह 11 कुंडी यज्ञ काआयोजन किया जाएगा। इस मौके पर अध्यक्ष शैलेष जोशी, राजेश चतुर्वेदी, नीरज पंत, विकास शर्मा, दीपक शर्मा, सकल ब्राह्मण महिला मंडल अध्यक्ष विद्या त्रिवेदी, मधु चतुर्वेदी, भावना पंत, प्रमिला जोशी, अलका पारिक, पूर्णिमा शर्मा सहित कई समाजन उपस्थित थे। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी दिनेश शर्मा ने दी।
मंदिर निर्माण के लिए भेंट की राशि
जगदीश पारिख, रामप्रसाद पारिख अध्यक्ष पारिख समाज नीमच 21-21 हजार रुपए, किरण शर्मा 5100 रुपए, पंकज सुधीर कविश्वर 21 हजार रुपए की राशि भगवान परशुराम मंदिर निर्माण समिति को भेंट की। इस मौके पर मंदिर निर्माण समिति अध्यक्ष योगेश पंत ने मंदिर निर्माण संबंधी आय-व्यव का ब्यौरा प्रस्तुत कर सभी समाजजनों से मंदिर निर्माण सहयोग का अनुरोध भी किया।

ट्रेंडिंग वीडियो