scriptपारिवारिक कलह में युवक ने स्वयं पर केरोसिन डालकर लगाई आग, मौत | neemach news | Patrika News
नीमच

पारिवारिक कलह में युवक ने स्वयं पर केरोसिन डालकर लगाई आग, मौत

– सरवानिया महाराज गांव का मामला- पति को बचाने में पत्नी भी झुलसी, दंपत्ती की हालत गंभीर

नीमचMar 24, 2019 / 05:12 pm

Mahendra Upadhyay

patrika

पारिवारिक कलह में युवक ने स्वयं पर केरोसिन डालकर लगाई आग, मौत

नीमच। जावद थाना क्षेत्र के सरवानिया महाराज कस्बे में पारिवारिक कलह के चलते शुक्रवार देर रात को एक युवक ने स्वयं पर केरोसिन डालकर आग लगा ली थी। जिसे डायल १०० ने तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया था। जिसकी हालत गंभीर होने पर तुरंत उसे उदयपुर रैफर कर दिया गया था। वहीं पति को बचाने में पत्नी के हाथ भी झुलसे थे। युवक को चिकित्सक ने ९० फीसदी झुलसा बताया था। जिसकी इलाज दौरान उदयपुर में शनिवार को मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
चौकी प्रभारी सुनील जाटव ने बताया कि सरवानिया महाराज में शासकीय स्कूल के पास निवासी शैलेंद्र पिता नारायण सिंह उम्र ३८ वर्ष ने शुक्रवार रात को पारिवारिक विवाद के बाद स्वयं पर केरोसिन डालकर आग लगा ली थी। उसे बचाने में उसकी पत्नी भी झुलस गई थी। आस-पड़ौस की सूचना में रात को पुलिस मौके पर पहुंची थी और डायल १०० के माध्यम से झुलसे दंपत्ती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर चिकित्सक ने युवक को गंभीर झुलसा बताया था और प्राथमिकी के तुरंत बाद उसे उदयपुर अस्पताल के लिए रैफर कर दिया था। जहां पर उसकी इलाज दौरान शनिवार को मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं परिजनों के बयान नहीं होने के कारण स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। युवक पिता से अलग पत्नी व दो बच्चों के साथ रहता था। उसके आठ व छह वर्ष के दो पुत्र हैं। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो