scriptvideo पंचमी पर नीमच सिटी जमकर उड़े रंग गुलाल | neemach news | Patrika News
नीमच

video पंचमी पर नीमच सिटी जमकर उड़े रंग गुलाल

विधायक भी पंचमी के रंग में रमे, लोगों ने दी एक-दूसरे को बधाईरंग पंचमी पर कृषि उपज मंडी में रहा अवकाश

नीमचMar 26, 2019 / 07:38 pm

Mahendra Upadhyay

patrika

video पंचमी पर नीमच सिटी जमकर उड़े रंग गुलाल

नीमच. उपनगर नीमच सिटी में सोमवार को रंग पंचमी पूरे उमंग और जोश के साथ खेली गई। जिला मुख्यालय के केवल इसी क्षेत्र में पंचमी की धूम थी। जो भी व्यक्ति भूल से भी नीमच सिटी की ओर चला गया बिना रंगे वहां से नहीं लौटा। सुबह से दोपहर तक नीमच सिटी में पंचमी की धूम मची रही। रंग पंचमी के अवसर पर कृषि उपज मंडी में अवकाश रहा।
परम्पराग टेसू के फूलों से खेली गई होली
सोमवार को रंग पंचमी धूमधाम से मनाई गई। विधायक दिलीपसिंह परिहार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों भी पंचमी के रंग में रमे दिखाई दिए। सुबह उपनगर नीमच सिटी के प्रमुख मार्गों से गेर निकाली गई। फूलों के रंगों से भी जमकर होली खेली गई। नीमच सिटी की प्राचीन परम्परा अनुसार रंग पंचमी के एक दिन पहले ही टेसू के फूल बड़े कड़ाह में उबाले जाते हैं। इसमें चूना भी मिलाया जाता है। इसके बाद कड़ाह में तैयार रंग को सुबह टैकर, ड्रमों में खाली कर लिया जाता है। इसके बाद आवश्यकता अनुसार उसमें पानी मिलाया जाता है। इसी तैयार रंग से पंचमी पर पूरे उंमग, उत्साह के साथ पंचमी खेली जाती है। सुबह ११ बजे से ही नीमच सिटी में पंचमी का रंग जमने लगा था। सरदार मोहल्ला चौक नृरसिंह मंदिर से विशाल गेर प्रारंभ हुई। गेर में ढोल की थाम पर युवाओं की टोली नाचते गाते चल रही थी। फाग गीतों में पर झूमते हुए युवक, बच्चे और बुजुर्ग टोलियों में एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाते चल रहे थे। कोर्ट मोहल्ला, जूना बाजार, नयाबाजार मुख्य चौराहा, पिपली चौक, ग्वाल मोहल्ला, माधवगंज होते हुए मस्तों की टोली नृसिंह मंदिर प्रताप चौक पहुंची। मार्ग में जगह जगह गेर का स्वागत किया गया। सरदार मोहल्ला प्रताम चौक पहुंचने पर पारम्परिक भारतीय संस्कृति के अनुरूप टेसू के फूलों के रंग की होली खेली गई। विधायक परिहार ने भी लोगों के साथ जमकर पंचमी का आनंद उठाया। इस दौरान पुलिस भी मुस्तैद थी। पंचमी पर नीमच सिटी क्षेत्र में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। नीमच सिटी थाना प्रभारी नरेंद्र ङ्क्षसह ठाकुर मय पुलिस बल के पूरे समय तैरात रहे। यातायात प्रभारी आरएस राठौर भी टीम के सदस्यों के साथ जिस मार्ग से गेर निकली वहां व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। शाम होते होते रंग पंचमी को उत्साह कमजोर पडऩे लगा था। कुल मिलाकर रंग पंचमी का लोगों खुलकर मजा उठाया।
नहीं ले सके पंचमी पर फायर ब्रिगेड का मजा
हर साल रंग पंचमी पर नीमच सिटी में फायर ब्रिगेड की मदद से युवा गेर का आनंद उठाते थे। इस बार ऐसा नहीं हो सका। विधायक दिलीपसिंह परिहार की ओर से हर बार फोन लगाकर फायर ब्रिगेड की व्यवस्था करा दी जाती थी। इस बार भी विधायक की ओर से व्यवस्था करने का प्रयास किया गया था, लेकिन सत्ता परिवर्तन का असर दिखा। फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची। इसके बाद मुख्य नगरपालिका अधिकारी को फोन लगाकर नपा की फायर ब्रिगेड भेजने का निवेदन किया गया। इसके बाद भी नपा की फायर बिग्रेड नहीं भेजी गई। गेर में फायर ब्रिगेड नहीं पहुंच पाने की वजह से पंचमी का रंग फीका रहा। युवाओं को पानी के टैंकरों का सहारा लेना पड़ा। पंचमी पर निकली गेर में पुरानी कचहरी के पास युवाओं के बीच किसी बात को लेकर हल्का विवाद हो गया था। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति को भापते हुए हालात काबू में कर लिए थे। विवाद अधिक न बढ़े इसके लिए विवाद करने वाले युवाओं को घर भेज दिया गया।

Home / Neemuch / video पंचमी पर नीमच सिटी जमकर उड़े रंग गुलाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो