scriptऔचक निरीक्षण में 70  फीसदी से अधिक अधिकारी-कर्मचारी मिले अनुपस्थित | neemach news | Patrika News

औचक निरीक्षण में 70  फीसदी से अधिक अधिकारी-कर्मचारी मिले अनुपस्थित

locationनीमचPublished: Mar 29, 2019 07:24:46 pm

Submitted by:

Mahendra Upadhyay

सीएमओ ने किया था नपा कार्यालय का औचक निरीक्षणअनुपस्थित कर्मचारियों का काटा जाएगा एक दिन का वेतन

patrika

औचक निरीक्षण में 70  फीसदी से अधिक अधिकारी-कर्मचारी मिले अनुपस्थित

नीमच. प्रभारी मुख्य नगरपालिका ने गुरुवार सुबह १०.४० बजे कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। कार्यालय में ७० प्रतिशत से अधिक अधिकारी कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही चेतावनी दी है कि भविष्य में अनुपस्थित पाए गए तो वेतन काटा जाएगा। मजे की बात यह भी सामने आई कि कई अधिकारी कर्मचारी थम्ब मशीन में उपस्थिति के लिए अंगूठा लगाकर कार्यालय से गायब हो जाते हैं। इस बात को लेकरभी सीएमओ गंभीर दिखे।
११ बजे तक ७० फीसदी अनुपस्थिति
नगरपालिका के प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी रियाजुद्दीन कुरैशी गुरुवार सुबह १०.१५ बजे नपा कार्यालय पहुंच गए थे। जब से उन्होंने सीएमओ का प्रभार संभाला था इसके बाद से उन्हें ऐसा प्रतीत हो रहा था कि अधिकांश अधिकारी कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित नहीं होते हैं। इसके तहत ही उन्होंने गुरुवार को नपा कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। नपा कार्यालय का समय सुबह १०.३० से शाम ५.३० बजे का है। लंच का समय दोपहर १.३० से २ बजे का है। निरीक्षण के दौरान गुरुवार सुबह ११ बजे तक कार्यालय में ७० प्रतिशत से अधिक अधिकारी कर्मचारी मौजूद ही नहीं थी। मजे की बात तो यह है कि नपा के दो विभागों के ताले तो खुले थे, लेकिन वहां एक भी कर्मचारी अधिकारी मौजूद नहीं था। इस पर प्रभारी सीएमओ ने दोनों विभागों के कार्यालय में ताले लगवाकर चाबी अपने पास रख ली थी।
लंच आधे घंटे का, २ घंटे रहते हैं गायब
प्रभारी सीएमओ रियाजुद्दीन कुरैशी ने बताया कि मुझे जानकारी मिली थी कि नपा कार्यालय में दोपहर १.३० से २ बजे लंच का समय है, लेकिन बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी दोपहर एक बजे से ही गायब हो जाते हैं। लंच करने के बाद दोपहर ३ बजे कार्यालय पहुंचते हैं। आधे घंटे के लंच में दो घंटे अधिकांश अधिकारी कर्मचारी कार्यालय से गायब रहते हैं। इस पर भी लगाम लगाने की आवश्यकता है। जिन अधिकारी कर्मचारियों का ऑफिस में ही काम है और जो फील्ड में नहीं जाते हैं उन्हें अब अनिवार्य रूप से सुबह १०.३० बजे तक कार्यालय में उपस्थित होना ही पड़ेगा। फील्ड में जाने वाले अधिकारियों कर्मचारियों को छूट रहेगी। आज जितने अधिकारी कर्मचारी अनुपस्थित थे सभी को मैंने प्रत्यक्ष रूप से चेतावनी दी है कि आगे से वे समय पर कार्यालय आएं अन्यथा उनका वेतन काटा जाएगा।
समय पर नहीं आने पर कटेगा वेतन
अब तक नगरपालिका कर्मचारी अधिकारी थम्ब मशीन पर अंगूठा लगाकर उपस्थिति तो दर्जकराते हैं, लेकिन कार्यालय में बैठते ही नहीं थे। इसके लिए भी मैंने अब हाजरी रजिस्टर कार्यालय में रखवाए हैं। सभी रजिस्टर सुबह १०.३५ बजे मेरे पास बुलाऊंगा। जिन कर्मचारियों के रजिस्टर में हस्ताक्षर नहीं होंगे उनका वेतन काटा जाएगा। आज जिनते भी अधिकारी कर्मचारी अनुपस्थित थे सबको कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।
– रियाजुद्दीन कुरैशी, प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो