script

थानेदार के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज

locationनीमचPublished: Mar 30, 2019 12:10:22 pm

Submitted by:

Mahendra Upadhyay

– इंदौर की युवती ने कराया कैंट थाने में प्रकरण दर्ज – आरोपी थानेदार महेंद्र प्रताप सिंह रामपुरा थाने में पदस्थ

patrika

थानेदार के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज

नीमच।नीमच कैंट पुलिस थाने में इंदौर निवासी एक महिला ने रामपुरा थाने पर पदस्थ एएसआई महेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का शुक्रवार को प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराकर मामले में जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी अजय सारवान ने बताया कि जिला इंदौर के सुखलिया बापट चौराहा निवासी ३९ वर्षीय महिला ने एसपी को लिखित में आवेदन दिया था। आवेदन जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज हुई है। पीडि़त महिला का कहना है कि सालभर पहले उसने माता-पिता की बिना मर्जी के आर्य समाज में विवाह कर लिया था। जिसके बाद ससुराल में माता-पिता ने उसे स्वीकार नहीं किया। उसे परिजन प्रताडि़त करते थे। इससे परेशान होकर परिचित एएसआई महेंद्र प्रताप सिंह से मिली थी। उनसे कानूनी मदद मांगी थी। इस पर उन्होंने १७ से १९ अगस्त २०१८ को राजपैलेस होटल में रूकवाया था। वहां पर बहला फुसलाकर काटजू मार्केट में घर पर ले गया, वहां शराब के नशे में जबरदस्ती की और शादी का झांसा देकर दो दिन तक मकान में रखकर ज्यादती की। वह २१ अगस्त २०१८ को इंदौर आ गई थी। उसके बाद आरोपी एएसआई ३१ अगस्त २०१८ को इंदौर घर पर आ गया। जहां जबरन शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाए। वहीं १७ सितंबर २०१८ को नीमच बुलाया। वहां पर तीन-चार दिन तक घर रखा और शादी करने की बात कहकर ज्यादती करता रहा। अब वह शादी नहीं कर रहा है। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
इंदौर में भी पूर्व में दो प्रकरण दर्ज
आरोपी पुलिसकर्मी का कहना है कि उसे महिला फंसा रहा ही है। उसने इंदौर में भी दो युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रकरण दर्ज कराए थे। जिनमें कोर्ट में होस्टाईल हो गई थी। उसने यह चलन बना लिया है।
आरोपी एएसआई लाइन अटैच
रामपुरा थाना पदस्थ एएसआई महेंद्र प्रताप सिंह पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कराया है। जिसकी एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी एएसआई को थाने से हटाकर लाइन अटैच कर दिया गया है।
-राजीव मिश्रा, एएसपी नीमच।

ट्रेंडिंग वीडियो